Entertainment

‘Avatar: Fire and Ash’ और ‘धुरंधर’ की टक्कर ने बदल दिया बॉक्स ऑफिस का गेम ! ‘अवतार 3’ और ‘धुरंधर’ में बंटी ऑडियंस

दिसंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर साल की दो सबसे बड़ी फिल्मों ‘Avatar: Fire and Ash’ और ‘Dhurandhar’  के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। जहां जेम्स कैमरून की ‘अवतार 3’ अपने Next-level visuals से फैंस के होश उड़ा रही है, तो दूसरी तरफ आदित्य धर की ‘धुरंधर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए सारे रिकॉर्ड्स को धुआं-धुआं कर रही है!”

पेंडोरा में आग और राखका तांडव

‘Avatar: Fire and Ash’ (अवतार 3) में जेम्स कैमरून इस बार पेंडोरा का कोई शांत कोना नहीं, बल्कि उसका सबसे खतरनाक और डार्क साइड लेकर आए हैं। भूल जाइए उन सीधे-साधे ना’वी कबीलों को, क्योंकि इस बार एंट्री हुई है ‘Ash People’ (राख वाले लोग) की। ये कबीला शांत नहीं, बल्कि एकदम अग्रेसिव और सैवेज  है। फिल्म के VFX इतने माइंड-ब्लोइंग हैं कि आपको अपनी आँखों पर यकीन नहीं होगा,ऐसी दुनिया जो इमेजिनेशन से भी परे है! 

स्क्रीन पर ऊना चैपलिन की बतौर वरंग‘ (Varang) एंट्री ने पूरी गेम ही बदल दी है। उनका किरदार कहानी में वो ‘X-Factor’ लेकर आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था।  फिल्म की थीम पूरी तरह से ‘Fire and Ash’ (आग और राख) पर बेस्ड है। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि  ‘डिस्ट्रक्शन’ और ‘रीबर्थ’ की एक जबरदस्त इमोशनल राइड है।

 ‘धुरंधरका बॉक्स ऑफिस पर राज

हॉलीवुड के इतने बड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ये एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ‘अवतार 3’ की रिलीज के बाद भी इसके शो हाउसफुल जा रहे हैं। क्रिटिक्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ की दमदार पटकथा और सस्पेंस इसे ‘अवतार’ की चमक के सामने भी मजबूती से खड़ा रखे हुए है।

 ‘ईस्ट वर्सेस वेस्टका कड़ा मुकाबला

सिनेमाघरों के बाहर की भीड़ और क्रेज साफ बता रहा है कि ऑडियंस दोनों ही फिल्मों पर अपना प्यार लुटा रही है। एक तरफ Gen-Z और युवा वर्ग है, जो ‘Avatar: Fire and Ash’ के 3D और IMAX वाले विजुअल डिलाइट से ऑब्सेस्ड है। वहीं दूसरी तरफ, मास ऑडियंस ‘धुरंधर’ के जबरदस्त देसी एक्शन और सीटीमारडायलॉग्स पर थिएटर में तेहलका मचा रही है।

इंडियन सिनेमा अब ‘Global Era’ में एंट्री कर चुका है! ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अब हॉलीवुड का खौफ खत्म हो गया है। ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर आपकी कहानी में दम और मिट्टी की खुशबू है, तो आप दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

news desk

Recent Posts

रामदेव के तंज पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘मेरे बेडरूम के सपने न देखें, सुप्रीम कोर्ट से फटकार मुझे नहीं मिली’

योग गुरु बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच अब जमकर…

4 hours ago

‘I’m Not A Robot’ पर सिर्फ एक क्लिक से Google कैसे पहचान लेता है इंसान या बॉट? CAPTCHA के पीछे छिपा है ये पूरा खेल

नई दिल्ली: इंटरनेट इस्तेमाल करते समय आपने कई वेबसाइटों पर ‘I’m Not A Robot’ का…

5 hours ago

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, लाइसेंस से पहले होगा भाषा का मौखिक टेस्ट; नियम नहीं माना तो रद्द हो सकता है लाइसेंस

मुंबई: महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा का…

5 hours ago

NEET-UG को फुलप्रूफ बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पूछा- अब तक क्या किया? 3 हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का आदेश

नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 की परीक्षा और प्रश्नपत्र लीक से जुड़ी याचिकाओं पर बुधवार को…

5 hours ago

‘हम जेल से नहीं डरते…’: पटना में RJD के राजभवन मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तेजस्वी यादव डिटेन; वाटर कैनन से तितर-बितर की गई भीड़

पटना। बिहार की राजधानी पटना की सड़कें बुधवार को सियासी संग्राम का अखाड़ा बन गईं।…

6 hours ago