Trending News

वाराणसी-मुंबई फ्लाइट में हड़कंप! टेकऑफ से पहले यात्री ने खोला इमरजेंसी एग्जिट, बड़ी दुर्घटना टली

वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान की इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की. घटना लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई, जिसके बाद एयरलाइन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फ्लाइट संख्या QP 1497 की है, जो शाम 6:45 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी. रनवे की ओर बढ़ते समय जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर निवासी सुजीत सिंह नामक यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोलने का प्रयास किया.

सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया

केबिन क्रू की सतर्कता से पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और विमान को एप्रन पर वापस ले आया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने सुजीत सिंह को हिरासत में ले लिया.

फूलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने “जिज्ञासावश” एग्जिट खोलने की कोशिश की थी. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब एक घंटे की देरी से रात 7:45 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

3 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

4 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

4 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

5 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

5 hours ago