Trending News

‘मंजुम्मेल बॉयज़’ की धांसू परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस के बाद अब अवार्ड्स पर भी किया कब्ज़ा, ममूटी 7वीं बार बने ‘किंग ऑफ एक्टिंग’, शामला हमज़ा ने दिया सरप्राइज़!

बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के बाद, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ अवार्ड्स शो में इस तरह क्लीन स्वीप करेगी. इस साल के केरल राज्य फिल्म पुरस्कार 2025 में, सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि अवार्ड्स की दुनिया में भी सर्वाइवल थ्रिलर ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ का ‘जलवा’ कायम रहा. इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ताज समेत कुल 9 बड़े पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है.

100 करोड़ के हीरो, अवार्ड्स के भी सरताज
वो थ्रिल, जब दोस्तों का एक ग्रुप गुफा में फँसे दोस्त को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ की. फिल्म के डायरेक्टर चिदम्बरम एस पोडुवल को उनकी शानदार डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला.
क्रिटिक्स की मानें तो यह सिर्फ़ हिट नहीं, बल्कि ‘मास्टरपीस’ है. फिल्म के एक्टर्स, ख़ासकर सौबिन शाहिर, ने सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता (Best Character Artist) का अवॉर्ड जीता, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फ़ैन्स ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.

Mammootty का हॉरर मैजिक: 7वीं बार बेस्ट एक्टर

मगर इस अवार्ड सेरेमनी का सबसे बड़ा ‘टॉक ऑफ द टाउन’ रहे लीजेंड ममूटी. अपनी हॉरर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में निभाए गए भयानक किरदार के लिए उन्हें सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है.
उनके फेंस ने इस पर प्रतिक्रीया देते हुए कहा की ‘ब्रमायुगम’ में ममूटी ने जिस तरह से ‘काला जादू’ दिखाया, वह सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि ‘जादू’ था, जिसके लिए यह अवॉर्ड बिल्कुल सही है.

कौन हैं शामला हमज़ा, जिन्होंने सबको चौंकाया?

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जाता है शामला हमज़ा को. अपनी फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ में कमाल का काम करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला. उन्होंने साबित कर दिया कि स्टारडम नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस ही मायने रखती है.

इस बार के केरल फिल्म अवार्ड्स ने साबित कर दिया कि रियल कहानियां, लीजेंडरी एक्टिंग और यंग टैलेंट का मिश्रण ही सबसे बड़ा हिट फॉर्मूला है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

15 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

15 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

16 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

16 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

16 hours ago