Trending News

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू हो रही दुर्लभ नवरात्रि, 13 महीने का होगा हिंदू नव वर्ष-जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

कल यानी 19 मार्च, गुरुवार से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल की नवरात्रि न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि खगोलीय गणना के लिहाज से भी बहुत दुर्लभ है। इसी दिन से हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का भी आगाज होगा, जिसमें इस बार 12 के बजाय 13 महीने होंगे।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कलश स्थापना के लिए कल सुबह का समय सबसे उत्तम है: ये शुभ सुबह मुहूर्त सुबह 06:23 से 07:32 तक और दोपहर 12:05 से 12:53 तक है

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में किए गए कुछ विशेष उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करते हैं, बल्कि आर्थिक तंगी से भी छुटकारा दिलाते हैं।

चैत्र नवरात्रि के दौरान आर्थिक तंगी दूर करने के लिए लाल कपड़े में 7 या 11 पीली कौड़ियां बांधकर तिजोरी में रखना और सुख-शांति के लिए कपूर के साथ लौंग जलाकर घर में धुआं करना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही, कार्यों में सफलता के लिए हनुमान जी को लौंग का जोड़ा और मां दुर्गा को मखाने व चांदी का सिक्का अर्पित करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में बरकत आती है। ये पारंपरिक उपाय श्रद्धा के साथ करने पर जीवन में समृद्धि और सौभाग्य का संचार करते हैं।

सुख-समृद्धि का संकेत


ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे मानवता के लिए सुखद माना जाता है। वहीं, हिंदू नव वर्ष (संवत्सर ‘कौमार’) के राजा ‘गुरु’ और मंत्री ‘शनि’ होंगे। ज्योतिष गणना बताती है कि इस साल हाथी पर माता का आगमन और प्रस्थान होने से देश में अच्छी वर्षा और अनाज की पैदावार भरपूर होगी।

13 महीनों का होगा यह साल


विक्रम संवत 2083 में इस बार ‘अधिमास’ लग रहा है, जिससे यह साल 13 महीनों का होगा। हिंदू कैलेंडर में सूर्य और चंद्रमा की चाल का तालमेल बिठाने के लिए हर तीन साल में ऐसा संयोग बनता है। इस दौरान विशेष रूप से दान-पुण्य और भजन-कीर्तन का महत्व बढ़ जाता है।

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

17 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

19 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

19 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

20 hours ago