Cancer Day Special
कैंसर के खिलाफ जंग सिर्फ अस्पताल के कमरों या कीमोथेरेपी मशीनों तक लिमिटेड नहीं है; इसकी एक बड़ी लड़ाई मरीज की थाली में भी लड़ी जाती है। रीसेंट हेल्थ रिपोर्टों के मुताबिक, कैंसर पेशेंट्स के बीच नरिशमेंट को लेकर फैली मिथक उनके रिकवरी प्रोसेस में बैरियर बन सकती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलाज के दौरान शरीर को ‘भूखा’ रखना नहीं, बल्कि उसे सही न्यूट्रिएंट्स देना प्रायोरिटी होनी चाहिए।
क्या कहता है साइंस?
अक्सर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कैंसर डाइट को लेकर कई दावे किए जाते हैं, जिनकी हकीकत कुछ और है:
सबसे बड़ा मिथक यह है कि चीनी छोड़ने से कैंसर मर जाएगा। डॉक्टर्स ने बताया की कि कैंसर सेल्स ग्लूकोज का यूज़ करती हैं, लेकिन हेल्दी सेल्स को भी एनर्जी के लिए इसकी जरूरत होती है। कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह बंद करने से मरीज में वीकनेस और वजन घटने की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
कुछ लोग मानते हैं कि प्रोटीन ट्यूमर को बढ़ाता है। हकीकत में, कीमोथेरेपी के दौरान शरीर की मांसपेशियों को बचाने और टिश्यूज की मरम्मत के लिए प्रोटीन सबसे इम्पोर्टेन्ट है।
केवल ग्रीन टी कैंसर का इलाज नहीं कर सकता। एक बैलेंस्ड डाइट ही शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखता है।
एक्स्पेर्र्ट्स ने बताया रिकवरी के लिए की ‘पावर डाइट’ टिप्स
कैंसर ट्रीटमेंट जैसे Chemo या Radiation के दौरान शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है।
‘स्मार्ट ईटिंग’ अपनाएं
जब भूख कम लगने की प्रॉब्लम हो, तो एक बार में भारी भोजन करने की गलती न करें। इसके बजाय हर 2-3 घंटे में छोटे और बार-बार मील लें। यह आपकी बॉडी में एनर्जी लेवल बनाए रखने का सबसे बेस्ट तरीका है।
हाइड्रेशन को बनाएं अपनी ताकत
बॉडी से कीमोथेरेपी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास लिक्विड (जैसे- पानी, फ्रेश नारियल पानी या होममेड सूप) जरूर पिएं।
‘कुक्ड फूड’ ही है सेफ चॉइस
ट्रीटमेंट के दौरान शरीर की इम्यूनिटी कम हो जाती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कच्ची सलाद या अधपकी सब्जियों के बजाय अच्छी तरह पका हुआ और ताजा भोजन ही चुनें। यह आपके टिश्यूज और सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
डॉक्टर्स ने ये भी कहा की ‘हर मरीज की बॉडी और उसकी जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए किसी भी ‘ट्रेंडिंग डाइट’ को फॉलो करने से पहले अपने एक्सपर्ट डाइटिशियन से कंसल्ट जरूर करें’|
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…
भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…