Trending News

शेयर मार्केट का ब्लैक डे! ग्लोबल टेंशन और ट्रंप टैरिफ धमकी से भारतीय शेयर बाजार क्रैश,10 लाख करोड़ स्वाहा

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार बेहद भारी रहा। ग्लोबल मार्केट से मिले नेगेटिव हिंट और ट्रेड वॉर की नई आशंकाओं के बीच शेयर बाजार पर ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली। कारोबार खत्म होने तक BSE का सेंसेक्स 1,066 अंक यानी 1.28% गिरकर 82,180 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 353 अंक (1.38%) टूटकर 25,232 के स्तर पर आ गया।

10 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा
बाजार में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। आज के नुकसान के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 455.7 लाख करोड़ रुपए रह गया। लगातार दूसरे दिन की कमजोरी ने बाजार को तीन महीने के निचले स्तर के करीब पहुंचा दिया है।

बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोप के 8 देशों पर नए व्यापार टैरिफ लगाने की धमकी और ‘ग्रीनलैंड’ विवाद ने ग्लोबल मार्केट में अनसर्टेनटी पैदा कर दी है। इससे वैश्विक व्यापार युद्ध शुरू होने का डर गहरा गया है।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। जनवरी में अब तक उन्होंने 29,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की सेलिंग प्रेशर की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और विप्रो जैसे दिग्गजों के नतीजे उम्मीद से कम रहे हैं, जिससे सेंटीमेंट खराब हुआ है।
1 फरवरी को पेश होने वाले Union Budget 2026 से निवेशक इस समय नई खरीदारी से दूरी बनाकर मुनाफा निकालना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।

ग्लोबल टेंशन के कारण निवेशक इक्विटी से पैसा निकालकर सोना जैसे सुरक्षित विकल्पों में डाल रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

सेक्टर का हाल और टॉप लूजर्स
आज बाजार का रुख चौतरफा गिरावट वाला रहा। सबसे ज्यादा मार रियल्टी (4.5%), आईटी (IT) और डिफेंस सेक्टर पर पड़ी।

सन फार्मा, इटरनल (ज़ोमैटो), बजाज फाइनेंस, और टाटा स्टील के शेयरों में 3% से 5% तक की गिरावट दर्ज की गई। भारी गिरावट के बीच केवल HDFC Bank और SBI जैसे कुछ चुनिंदा शेयर ही हरे निशान में बंद हो सके।

एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ को लेकर क्लेअरिटी नहीं आती और बजट की घोषणाएं सामने नहीं आतीं, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव और असंतुलन बना रहेगा। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे इस गिरावट में जल्दबाजी में खरीदारी न करें और ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाएं।

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

10 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

10 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

10 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

10 hours ago