Trending News

संगरूर में BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला! दीवारों पर पड़े काले निशान, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के संगरूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। उपली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला कार्यालय को देर रात कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने निशाना बनाया। रविवार और सोमवार की रात हमलावरों ने बीजेपी दफ्तर पर देसी पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

बीयर की बोतल में बनाया ‘क्रूड बम’

शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावरों ने बीयर की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर एक देसी पेट्रोल बम तैयार किया था। दफ्तर की इमारत को टारगेट कर बोतल फेंकी गई, जो टकराते ही धमाके के साथ जल उठी। इस हमले से इमारत की बाहरी दीवारों पर आग और धुएं के गहरे काले निशान बन गए हैं। गनीमत रही कि वारदात के समय दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

CCTV की मदद से हमलावरों की तलाश

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP, DSP और थाना सिटी संगरूर के SHO सुखदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का जिम्मा संभाला।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दफ्तर के आसपास और मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की लोकेशन ट्रेस की जा सके।

BJP नेताओं ने लॉ एंड ऑर्डर पर घेरा

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय बीजेपी नेता मौके पर एकत्र हो गए और प्रदेश नेतृत्व को पूरी जानकारी दी गई। बीजेपी के जिला प्रधान मनिंदर सिंह कपियाल और पूर्व जिला प्रधान संदीप सिंह देवल ने इस कायराना हमले की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक दफ्तरों को निशाना बनाना राज्य में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का प्रमाण है। बीजेपी नेताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

news desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’, खरगे ने कहा- ‘खतरे में है वोट का अधिकार’

क्या देश में अब वोट देने का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रह गया है? क्या…

9 minutes ago

पेट्रोल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, डीजल और ATF पर बढ़ा शुल्क; 31 अक्टूबर से नई दरें लागू

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम…

48 minutes ago

IND vs NZ 5th T20: 87 रन की हार का बदला लेगी टीम इंडिया? जानें आखिरी मुकाबले की पूरी डिटेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1…

1 hour ago

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का सुनहरा मौका! कीमत में भारी गिरावट, यहां जानें ऑफर्स का पूरा गणित

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy…

3 hours ago

‘कल मिलते हैं’ राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का पूरा रूट मैप

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) को कांग्रेस और INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव…

4 hours ago

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर…

5 hours ago