राज्य

बीजेपी विधायक पर लगा कंस्ट्रकशन कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगायी गुहार!

सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बीजेपी के सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि खुद भाजपा की कुड़ेभार ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मन्फूल सिंह की बहू शशि सिंह ने लगाया है, जिनकी कंपनी सिद्धार्थ इन्फ्राटेक सुल्तानपुर में सड़क निर्माण का काम कर रही है.

शशि सिंह के मुताबिक उनकी कंपनी को पीडब्ल्यूडी ने विरसिंहपुर-पापरघाट-शाहपुर-हरवंशपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम दिया है. काम शुरू होते ही विधायक ने उनके मैनेजर अनिल वर्मा को बुलाकर कहा कि उनके परमिशन के बिना इस इलाके में कोई काम नहीं होगा, उन्होंने पहले 25 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा.बताया गया है कि जब ये रकम देने से मना किया गया तो 16 अगस्त को खुद विधायक जी साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से बदसलूकी करते हुए काम रोक देने को कहा.

इसके अगले ही दिन यानी 17 अगस्त को विधायक के कुछ करीबी समर्थक 10-15 लोगों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से साइट पर पहुंचे. उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और करीब डेढ़ लाख रुपये भी उठा ले गए. शशि सिंह के अनुसार उन लोगों ने जाते-जाते धमकी भी दी “अगर कमीशन नहीं भेजा तो यहां दुबारा काम नहीं करने देंगे.”

अब शशि सिंह ने पुलिस अधीक्षक से पूरी घटना की शिकायत की है और एफआईआर दर्ज कर करवाकर सुरक्षा की मांग की है.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

7 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

7 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

7 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

7 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

7 hours ago