Trending News

कपकपाती ठंड, घना कोहरा और क्रिकेट का जुनून…इकाना स्टेडियम में आज सबकुछ दांव पर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे लेकर लखनऊ के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

इस बीच, लखनऊ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और जोरदार सर्दी पड़ रही है। पूरा स्टेडियम कोहरे की चपेट में है। ऐसे में दोनों टीमों को न केवल मैदान पर अच्छी क्रिकेट खेलने का दबाव रहेगा, बल्कि मौसम से निपटना भी उनकी बड़ी चुनौती होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कड़कती ठंड के बावजूद, क्रिकेट प्रेमियों का लंबा जमावड़ा इकाना स्टेडियम में देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि पूरा स्टेडियम भर सकता है, और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम को छावनी जैसी सुरक्षा व्यवस्था में बदल दिया गया है।

news desk

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

4 hours ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

5 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

6 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

9 hours ago