राज्य

10 साल से काम कर रही नौकरानी ने किया ऐसा घिनौना काम…. गुप्त कैमरे में रिकार्ड हुई करतूत तो दंग रह गया परिवार

बिजनौर। बिजनौर के नगीना के शाहजहीर मोहल्ले में रहने वाले सर्राफा कारोबारी सत्यंम मित्तल के घर में पिछले 10 वर्षों से काम कर रही नौकरानी ने ऐसी हरकत कर दी जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया. कारोबारी के अनुसार नौकरानी समन्ना, पत्नी जगदीश, पिछले कुछ दिनों से अजीब व्यवहार करने लगी थी. वह किचन में किसी को आने नहीं देती थी और बार-बार कहती थी कि “आप लोग कमरे में बैठिए, जो चाहिए मैं दे दूंगी.” इससे घरवालों को शक हुआ और उन्होंने 19 अगस्त की शाम किचन में गुप्त कैमरा लगा दिया.

अगले दिन 20 अगस्त को कैमरे में जो दृश्य कैद हुए, उसने परिवार के होश उड़ा दिए. समन्ना काम के दौरान गुपचुप तरीके से एक गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कती दिखाई दी. यह फुटेज देखकर पूरा परिवार दंग रह गया.

21 अगस्त को जब समन्ना फिर से काम करने आई तो परिवार ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में महिला ने अपनी करतूत स्वीकार कर ली, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसने ऐसा क्यों किया. कारोबारी परिवार ने तुरंत उसे काम से निकाल दिया.
सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है और आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया है. फिलहाल घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि आखिर नौकरानी ने इतनी घृणित हरकत क्यों की.

news desk

Recent Posts

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

19 minutes ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

49 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

1 hour ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

1 hour ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

1 hour ago