Trending News

Bihar Election Result 2025, ताजा अपडेट : BJP निकली JDU के आगे , NDA को रुझानों में दो-तिहाई बहुमत!

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ था, पहले चरण में 6 नवंबर को 65% और दूसरे चरण में 11 नवंबर को लगभग 69% मतदान हुआ. अभी तक के रुझानों में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बन के उभर रही है.

हर अपडेट के लिए जुड़े रहें indianpresshouse.com के साथ

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 18:00 (IST) : छपरा से हारे खेसारी लाल

छपरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी गुप्ता भोजवाल 5015 वोट से विजयी हुई.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 18:00 (IST)

अलीनगर सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर धमाकेदार जीत की तरफ बढ़ रही हैं. उन्हें 11,730 से ज़्यादा वोटों की लीड मिल चुकी है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 16:40 (IST)

आरजेडी के तेजस्वी यादव अपने गढ़ राघोपुर में मज़बूती से बढ़त बनाए हुए हैं. वो बीजेपी के सतीश कुमार से 11,481 वोट से आगे चल रहे हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 14:31 (IST)

नौवें राउंड के बाद राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव पीछे. 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 13:28 (IST)

आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने फिर से बढ़त पकड़ ली है, लेकिन इस बार बढ़त बेहद मामूली है—सिर्फ 219 वोटों की. उनके पीछे क़रीब-क़रीब कदम से कदम मिलाते हुए BJP के सतीश कुमार दौड़ में बने हुए हैं. मुकाबला अब काफी टाइट हो गया है और हर राउंड रोमांच बढ़ा रहा है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 12:43 (IST)

बिहार चुनाव 2025 की पूरी 243 सीटों की गिनती अब सामने आ चुकी है और तस्वीर पहले से भी ज्यादा साफ हो गई है. एनडीए ने एक बार फिर जोरदार बढ़त के साथ कुल 191 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें JDU को 80, BJP को 89, LJPR को 21, HAM को 4 और RLM को 4 सीटें मिली हैं. दूसरी ओर महागठबंधन (MGB) 39 सीटों पर है — इसमें RJD 27, INC 7, VIP 0 और LEFT 6 सीटों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है, जबकि IIP का खाता नहीं खुला. इधर OTH श्रेणी में 5 सीटें पर रुझान हैं.

इन रुझानो के साथ यह लगभग तय माना जा रहा है कि बिहार में एनडीए फिर से सरकार बनाने की स्थिति में आ चुका है, जबकि महागठबंधन को इस चुनाव में उम्मीद से काफी कम सीटें हासिल हुई हैं. Bihar की सियासी हवा अब साफ तौर पर एनडीए की ओर बहती दिख रही है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:58 AM (IST)

अलीनगर चुनाव रिजल्ट लाइव: आरजेडी पीछे, बीजेपी आगे

अलीनगर से ताज़ा रुझानों पर नज़र डालें तो राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा भाजपा की मैथिली ठाकुर से 7,833 से ज़्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:54 AM (IST)

राघोपुर में सीएम् पड़ के दावेदार तेजस्वी यादव अपनी ही सीट पर पिछड़े.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:35 AM (IST)

काराकाट में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं. इस सीट पर JDU प्रत्याशी महाबली सिंह आगे चल रहे हैं. काराकाट सीट पर 4 राउंड की वोटों की गिनती तक JDU प्रत्याशी महाबली सिंह को 10347 वोट मिले हैं और वह 885 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:35 AM (IST) :BJP निकली सबसे आगे

बिहार चुनाव परिणाम 2025 में पूरी 243 सीटों की गिनती के बाद एनडीए ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 197 सीटों पर जीत या बढ़त हासिल है, जिसमें JDU को 83, BJP को 87, LJPR को 22, HAM को 4 और RLM को 1 सीट पर बढ़त या जीत है. दूसरी ओर महागठबंधन (MGB) सिर्फ 43 सीटों पर, जिसमें RJD 33, INC 5, और LEFT 5 सीटों पर है, जबकि VIP और IIP का खाता नहीं खुल सका. इसी बीच अन्य (OTH) श्रेणी में कुल 3 सीटें दर्ज की गई हैं. चुनावी तस्वीर साफ है—बिहार में इस बार एनडीए ने एकतरफा बढ़त लिए हुए है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:02 AM (IST)

महुआ सीट से नवीनतम आंकड़ों ने बड़ा उलटफेर दिखाया है—तेज प्रताप यादव फिलहाल चौथे पायदान पर फिसल गए हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी तीन राउंड की गिनती के बाद तस्वीर कुछ यूँ है: चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह मज़बूत बढ़त में बने हुए हैं, उनके पीछे दूसरे स्थान पर हैं आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन. तीसरे नंबर पर AIMIM के अमित कुमार दौड़ में टिके हुए हैं, जबकि चौथे स्थान पर तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है. महुआ का मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 11:02 AM (IST)

इलेक्शन कमीशन के ताज़ा रुझान चिराग पासवान के चेहरे पर मुस्कान ले आए हैं. उनकी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), यानी LJPR अभी 22 सीटों पर मज़बूत बढ़त में दिखाई दे रही है. ज़िक्र कर दें कि चिराग की टीम मैदान में कुल 29 सीटों पर उतरी थी — और मौजूदा रुझान बताते हैं कि इस चुनाव में उनका दांव फिलहाल सही निशाने पर जाता दिख रहा है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 10:47 AM (IST ) काराकाट विधानसभा सीट पर JDU आगे

रोहतास काराकाट विधानसभा:- 213

महाबली सिंह (JDU): 8526 वोट

अरुण कुमार (CPIML): 6567 वोट

ज्योति सिंह (निर्दलीय): 2403 वोट

JDU के प्रत्याशी महाबली सिंह 2259 वोट की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 14 Nov 2025 10:12 AM (IST)
भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक अब तक 190 सीटों के आंकड़े सामने आए हैं. जेडी(यू) और बीजेपी दोनों 64-64 सीटों पर बढ़त में हैं, जबकि आरजेडी 38 सीटों पर आगे है। लोजपा (रामविलास) 15 सीटों पर, कांग्रेस 07 सीटों पर बढ़त में है। इसके अलावा, हमस 4, सीपीआई(एमएल) 2 और अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Nov 14, 2025 09:53 (IST)

Bihar Election Counting LIVE: सीवान विधानसभा सीट बीजेपी के मंगल पांडे आगे
बेतिया सीट से रेणु देवी 2000 वोट से आगे चल रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वसी अहमद और तीसरे नंबर पर रोहित शिकारिया हैं. वहीं, सीवान विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के मंगल पांडे 1071 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

सीवान विधानसभा- राउंड : 02मंगल पांडे भाजपा- 7832अवध बिहारी चौधरी राजद – 6761अंतर- 1071

14 Nov 2025 09:52 AM (IST)
Bihar Result Live: कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 44, जेडीयू 43, आरजेडी 24, एलजेपी 12, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री संवैधानिक प्रक्रिया से तय होगा. उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे ने महागठबंधन की लुटिया डुबाई.

09:35 AM (IST)
• 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: शुरुआती रुझानों में एनडीए को भारी बढ़त
विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों के मुताबिक,

NDA- 160
महागठबंधन- 62
अन्य- 5

09:33 AM (IST) • 14 Nov 2025
Bihar Election Result Live: सीएम फेस पर दिलीप जायसवाल का बयान

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें जनता के मैनडेट पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि जैसे गृह मंत्री ने बताया, BJP 160 सीटों तक का लक्ष्य हासिल कर सकती है.

14 Nov 2025 09:35 AM (IST)
Bihar Chunav Result 2025: बिहार के रुझानों में NDA 150 पार, महागठबंधन 75 सीटों पर आगे

दिल्ली से रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने कहा कि सामने आए रुझान उनकी उम्मीदों के अनुरूप हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ने जंगलराज के खिलाफ वोट किया है.

तुहिन सिन्हा ने बताया कि BJP का M-Y फैक्टर (महिला और युवा) महागठबंधन के M-Y फैक्टर (मुस्लिम-यादव) से कहीं अधिक प्रभावी साबित हुआ.

RJD पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेता धमकियां दे रहे हैं और बिहार को नेपाल-बांग्लादेश जैसा बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

तुहिन सिन्हा ने भरोसा जताया कि NDA को 160 से 170 सीटों के बीच शानदार जीत मिल सकती है.

14 Nov 2025 09:29 AM (IST)
Bihar Election Result: चुनाव आयोग क्या कह रहा?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 21, जेडीयू 16, आरजेडी 8, एलजेपी 4, कांग्रेस 3 और सीपीआई 1 सीट पर आगे चल रही है.

9:15 AM अपडेट

पटना की 14 विधानसभा सीटों पर सुबह तक एनडीए की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है. वहीं मनेर, बिक्रम और पालीगंज में क्रमश: राजद, कांग्रेस और भाकपा-माले आगे चल रहे हैं.


मनेर में मौजूदा विधायक भाई बीरेंद्र की स्थिति भी चर्चा में है। हाल ही में उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पंचायत सचिव के साथ विवादित बातचीत की थी, लेकिन सामने वाले ने भी पूरी चुनौती दी.

14 Nov 2025 09:08 AM (IST)
Bihar result 2025: ये प्रत्याशीचल रहे आगे

साहिबगंज से राजू सिंह आगे
ढाका विधान सभा से पहले राउंड में बीजेपी के पवन जयसवाल आगे
बनियापुर केदार सिंह भाजपा आगे
कटिहार सदर से बीजेपी 4200 तारकिशोर प्रसाद आगे
रघुनाथपुर विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे

राजनगर से सुजीत कुमार आगे
औरई से रमा निषाद आगे
बारूराज से अरूण कुमार सिंह आगे

14 Nov 2025 09:04 AM (IST)
Bihar Chunav Result: रुझानों में NDA को बहुमत

NDA को शुरुआती बढ़त

रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी तक एनडीए 126 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी थीं.

बीजेपी 58 सीटों पर आगे

JDU 54 सीटों पर आगे

महागठबंधन कुल 103 सीटों पर आगे है

14 Nov 2025 08:52 AM (IST)
Bihar Chunav Result 2025: रुझानों में NDA का शतक

रुझानों में NDA का आंकड़ा 100 के पार हो गया है. वो 110 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं, महागठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रहा है. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है. वो 62 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी 58 सीटों पर आगे चल रही है.

14 Nov 2025 08:44 AM (IST)
Vidhan Sabha Election Results 2025: लेटेस्ट अपडेट

पूर्णिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका आगे
धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह आगे
बनमनखी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण कुमार ऋषि आगे
अमौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आगे
कस्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आगे
तरारी विधानसभा से BJP विधायक विशाल प्रशांत आगे
जगदीशपुर विधानसभा से JDU के MLC श्रीभगवान आगे
शाहपुर विधानसभा से RJD विधायक राहुल तिवारी आगे
आरा विधानसभा से BJP प्रत्याशी संजय टाइगर आगे
बेगूसराय से भाजपा के कुन्दन कुमार आगे
दानापुर से रामकृपाल यादव आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टियों ने सीटों का इस प्रकार बंटवारा किया है

एनडीए गठबंधन

  • बीजेपी – 101 सीटें
  • जेडीयू – 101 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 29 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) – 6 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) – 6 सीटें

महागठबंधन

  • आरजेडी – 143 सीटें
  • कांग्रेस – 61 सीटें
  • सीपीआईएमएल – 20 सीटें
  • वीआईपी – 13 सीटें
  • सीपीआई (एम) – 4 सीटें
  • सीपीआई – 9 सीटें

news desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

4 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

6 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

7 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

8 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

11 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

11 hours ago