Trending News

राहुल गांधी का आरोप: ‘ब्राजील की मॉडल के नाम पर हरियाणा में 22 जगह डाले गए वोट’!

नई दिल्ली. बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में इंदिरा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एक बार फिर मोदी सरकार पर आक्रमण किया और ‘वोट चोरी’ से जुड़े बड़े खुलासे करने का दावा किया. कांग्रेस ने इस खुलासे को फिर से ‘हाइड्रोजन बम’ करार दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि राज्यों में वोट चोरी हो रही है और यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. उन्होंने हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के नाम लिए और आरोप लगाया कि इन जगहों पर अनियमितताएँ पकड़ी गई हैं. उन्होंने हरियाणा के संदर्भ में बताया कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मतों (actual votes) का डायरेक्शन अलग देखा गया.

पोस्टल बैलट में कांग्रेस 76 सीटें और भाजपा 17 सीटें दिखी, जबकि अंततः कांग्रेस 22,779 वोटों के अंतर से हार गई; राज्य में कुल मिलाकर एक लाख से अधिक वोट का फर्क सामने आया, और उनके मुताबिक इनके पास इस तरह के दावों का सबूत मौजूद है. राहुल ने कहा कि उनकी टीम सभी आंकड़ों को हर स्रोत से डबल-क्रॉस-चेक कर रही है और वे पूरी गम्भीरता से यह मामला उठा रहे हैं.

इस दौरान राहुल गाँधी ने विशेष रूप से देश के युवा वर्ग, जेन Z को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका भविष्य का सवाल है और उन्हें इस मामले पर ध्यान देना चाहिए.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी सवाल उठाया

राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने हरियाणा के एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया गया था और सभी सर्वे इसी दिशा में इशारा कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उस समय साफ कहा था कि “हम सरकार बनाने जा रहे हैं और हमारे पास पूरी व्यवस्था है.” राहुल के मुताबिक, हरियाणा में पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मतों में बड़ा अंतर सामने आया.

राहुल गांधी ने ब्राजील की एक मॉडल का उदाहरण देते हुए प्रेस वार्ता में समझाने की कोशिश की और बताया ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा में मतदान किया और उसने 10 अलग-अलग बूथों पर कुल 22 बार वोट डाला. उनका नाम वोटर लिस्ट में अलग-अलग नामों से दर्ज था. जैसे सीमा, सरस्वती, स्वीटी, विमला आदि. इसके साथ ही उम्र और अन्य विवरणों में भी अंतर पाया गया.

दालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “एक व्यक्ति दालचंद उत्तर प्रदेश में भी वोटर है और हरियाणा में भी.उसका पुत्र भी दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में दर्ज है और दोनों जगह बीजेपी को वोट देता है.” राहुल ने कहा कि ऐसे मामले हजारों की संख्या में हैं और इनमें अधिकतर लोगों का जुड़ाव बीजेपी से है.

उन्होंने आगे बताया कि मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा की कई वोटर लिस्टों में दर्ज है. विपक्ष के नेता ने इस दौरान चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की एक पुरानी प्रेस वार्ता का वीडियो चलाया, जिसमें “घर विहीन लोगों” के वोटर पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी. राहुल ने आरोप लगाया कि “हमने इसकी क्रॉस-जांच की है, मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला है.”

news desk

Recent Posts

27 या 28 अगस्त? सावन पूर्णिमा की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानिए कब होगा पर्व और क्या है पूजा का महत्व

नई दिल्ली: सावन महीने के समापन के साथ आने वाली सावन पूर्णिमा को लेकर इस…

22 minutes ago

चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर की व्यवस्था बदली, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; एंट्री पर भी रोक

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने बड़ा…

23 minutes ago

मिसाइल अलर्ट के बाद UAE का सबसे बड़ा एक्शन! ईरान से कारोबार पर लगाया ब्रेक, आखिर क्यों टूटा वर्षों का भरोसा?

अबू धाबी: ईरान से संभावित मिसाइल खतरे के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा…

26 minutes ago

सुबह खाली पेट सिर्फ एक गिलास… पेट की कई परेशानियों पर असरदार हो सकता है अजवाइन का पानी, जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

नई दिल्ली: सुबह खाली पेट गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…

28 minutes ago

चार्जर भूल जाएंगे! Vivo ने लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिप भी साथ

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की बढ़ती मांग के बीच Vivo ने…

35 minutes ago