Trending News

बिहार चुनाव 2025: वीआईपी सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम थम गया.अब 6 नवंबर को राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा शामिल हैं.

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी मैदान में हैं। नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्री इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें भाजपा के 11 और जेडीयू के 5 मंत्री शामिल हैं.

बीजेपी के प्रमुख मंत्री

मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ).

जेडीयू के मंत्री

विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर).

पहले चरण की 10 वीआईपी सीटें

राघोपुर (वैशाली): तेजस्वी यादव तीसरी बार मैदान में हैं। यह आरजेडी की पारिवारिक सीट मानी जाती है. इस बार एनडीए से सतीश यादव और जनसुराज से चंचल कुमार चुनौती दे रहे हैं.

तारापुर (मुंगेर): उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां से मैदान में हैं. उनका मुकाबला आरजेडी के अरुण कुमार साह, जनसुराज के संतोष सिंह और तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव से है.

मोकामा (पटना): जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सीट सुर्खियों में है. यहां अनंत सिंह और आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच टक्कर है.

अलीनगर (दरभंगा): लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार बीजेपी टिकट पर मैदान में हैं. उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से है.

छपरा (सारण): भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी टिकट पर चुनावी डेब्यू कर रहे हैं. उनका सामना बीजेपी की छोटी कुमारी से है। निर्दलीय राखी गुप्ता के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

लखीसराय: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार चौथी बार किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने अमरेश कुमार को मैदान में उतारा है.

महुआ (वैशाली): लालू यादव से अलग होने के बाद तेजप्रताप यादव जनशक्ति जनता दल से मैदान में हैं. आरजेडी ने मुकेश रोशन को उतारा है, जबकि एनडीए से एलजेपी के संजय कुमार सिंह हैं.

बेगूसराय: कभी वामपंथ का गढ़ रहा इलाका अब बीजेपी के प्रभाव में है. यहां बीजेपी के कुंदन कुमार और कांग्रेस की अमिता भूषण के बीच सीधा मुकाबला है.

बांकीपुर (पटना): मंत्री नितिन नवीन बनाम कांग्रेस के अजय कुमार सिंह, यह सीट हमेशा से पटना की हॉट सीट रही है.उन्हें चुनौती देने के लिए आरजेडी ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया गया है.

दरभंगा शहरी: भाजपा मंत्री संजय सरावगी और आरजेडी के अनिल कुमार सिंह आमने-सामने हैं. यहां भी हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.

पहले चरण का चुनाव कई बड़े नेताओं की साख से जुड़ा है। 6 नवंबर को होने वाली वोटिंग के नतीजे यह तय करेंगे कि बिहार की जनता किसे मौका देती है पुरानी सत्ता को या नए विकल्पों को.

news desk

Recent Posts

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

4 minutes ago

दिन-रात बंद रहती है घर की खिड़की? वास्तु के मुताबिक बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें कब और कैसे खोलना माना जाता है शुभ

नई दिल्ली: घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए लोग वास्तु के…

1 hour ago

4 साल तक फ्रीजर में रखा पिता का शव, हर महीने खर्च किए 1.6 लाख; बेटी ऐसा क्यों करती रही? सामने आई पूरी कहानी

मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय…

3 hours ago

श्राद्ध में भोजन से लेकर ब्राह्मण भोज तक इन नियमों का रखें ध्यान, कहीं एक गलती से अधूरा न रह जाए पितरों का कर्म

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पितरों को समर्पित विशेष समय माना जाता…

3 hours ago