Trending News

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में महागठबंधन या एनडीए, कौन मारेगा बाजी? छोटे दलों पर सबकी नजर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% मतदान होने से विपक्ष खुश है.उनका मानना है कि ज्यादा मतदान होने से सरकार बदलने की संभावना बढ़ सकती है.

दूसरी ओर, नीतीश कुमार अपने फायदे गिन रहे हैं. पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी शुरू हो गई है.11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी.

चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों के सहयोगी दलों के प्रदर्शन पर सबकी नजर होगी.

छोटे दल इस चरण में तय कर सकते हैं कि किसकी सरकार बन सकती है. इस चरण में छोटी पार्टियों को मिलने वाली सीटों की संख्या ज्यादा है.

एनडीए की बात करें तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी (राम विलास पासवान) कुल 28 में से 15 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है.

हालांकि एनडीए में चिराग को कुल 29 सीटें दी गई थीं, लेकिन एक प्रत्याशी का नॉमिनेशन रद्द हो गया था. उनका स्ट्राइक रेट 100% बताया जा रहा है, इसलिए एनडीए उनकी मांग को मानने पर मजबूर है.

वहीं, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के सभी 6 प्रत्याशी अंतिम चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.अगर महागठबंधन की बात करें तो मगध क्षेत्र में उसे मजबूत बताया जा रहा है.

पिछले चुनाव में उसने यहां 26 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चरण में कुल 61 में से 37 सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश कर रही है, जबकि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 12 में से 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

2.6% निषाद वोटों के चलते महागठबंधन को इस क्षेत्र में अच्छी खासी उम्मीदें हैं। 2020 के चुनाव में सहनी एनडीए में चले गए थे, और इससे उन्हें सीधे तौर पर फायदा मिला था.

news desk

Recent Posts

पाकिस्तान में OTT पर रणवीर सिंह का धमाका! ‘Dhurandhar 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज, Netflix ट्रेंड्स में मचाया गदर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इस बार गॉसिप उनकी थियेट्रिकल…

6 hours ago

NEET-UG 2026! सीबीआई ने एनटीए एक्सपर्ट मनीषा मंदारे को किया गिरफ्तार! बायोलॉजी पेपर लीक का बड़ा खुलासा

NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई फ्रॉड के मामले में CBI के हाथ एक बहुत बड़ी…

8 hours ago

कार नहीं चलता-फिरता प्राइवेट जेट! Tata Sierra EV में मिलेगी बटन दबाते ही गायब होने वाली रूफ और गज़ब के फीचर्स

इंडियन ईवी मार्केट के बेताज बादशाह, Tata Motors अपनी सबसे आइकॉनिक और लेजेंड्री SUV 'सिएरा'…

10 hours ago

IPL 2026 के बीच बजेगी शहनाई! क्या अपनी ‘लेडी लव’ संग शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल खबरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक…

12 hours ago

सैफ अली खान की “कर्तव्य” बनी नेटफ्लिक्स पर नई चर्चा, दमदार कॉप-थ्रिलर ने जीता दर्शकों का दिल

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सैफ अली खान की नई क्राइम-थ्रिलर कर्तव्य इस समय सोशल मीडिया…

13 hours ago