Trending News

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने आज पटना के होटल मौर्या में अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है. इस अवसर पर तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि महागठबंधन ने सबसे पहले सीएम फेस घोषित किया और अब सबसे पहले मेनिफेस्टो जारी किया है.

हर परिवार को नौकरी और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का वादा

घोषणापत्र में वादा किया गया है कि महागठबंधन की सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 5 डिसिमल जमीन देने का अधिनियम लाया जाएगा. महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की सहायता राशि मिलेगी, वहीं बेटियों के लिए ‘BETI’ और माताओं के लिए ‘MAI’ योजना शुरू होगी. साथ ही, संविदाकर्मियों को स्थायी करने, जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और ₹30,000 वेतन देने की घोषणा की गई है.

शिक्षा, रोजगार और किसानों पर विशेष ज़ोर

महागठबंधन ने सवा करोड़ से अधिक रोजगार सृजन, ग्रेजुएट युवाओं को ₹2,000 और पोस्ट ग्रेजुएट्स को ₹3,000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है. प्रत्येक अनुमंडल में महिला कॉलेज और 136 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई है. किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और ओल्ड पेंशन स्कीम की वापसी जैसे बड़े वादे घोषणापत्र में शामिल हैं.

“तेजस्वी प्रण” तय करेगा बिहार का भविष्य

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार विकास नहीं, बल्कि पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है.

उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और “तेजस्वी प्रण” बिहार के भविष्य की नई दिशा तय करेगा. वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन अगले 30-35 वर्षों तक बिहार की जनता की सेवा करेगा और युवाओं, किसानों व महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जोड़ा कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों की सूची नहीं, बल्कि बिहार को फिर से आत्मनिर्भर और सम्मानजनक राज्य बनाने का रोडमैप है.

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

6 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

6 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

6 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

6 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

6 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

6 hours ago