Trending News

बिहार विधानसभा चुनाव विवाद: पटना हाई कोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस जारी किया

पटना। बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने दोबारा मुख्यमंत्री बनने में सफलता हासिल की थी, लेकिन विपक्ष ने उनकी जीत पर लगातार सवाल उठाए हैं।

इस बीच चुनाव में कथित वोट चोरी और हलफनामे में गलत जानकारी देने का मामला अब एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला पटना हाई कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने 42 निर्वाचित विधायकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह याचिका उन विपक्षी प्रत्याशियों ने दायर की है जो चुनाव में हार गए थे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान वोट खरीदे गए, और नामांकन के समय दिए गए हलफनामे में गलत जानकारी दी गई। इसके साथ ही एनडीए पर मतदाताओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट खरीदने का भी आरोप है।

याचिका में शामिल प्रमुख नेताओं के नाम

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव विवाद के मामले में जिन प्रमुख नेताओं के नाम याचिका में शामिल हैं, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद समेत अन्य शामिल हैं।

फिलहाल यह मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित है, और सभी संबंधित विधायकों से जवाब तलब किया गया है।

news desk

Recent Posts

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…

1 hour ago

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…

3 hours ago

लखनऊ से DAAKit की बड़ी शुरुआत: MSMEs को अब मिलेगा same-day delivery का फायदा

लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…

4 hours ago

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

4 hours ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

4 hours ago