Trending News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025की तारीखों का ऐलान. 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 तारीख को आएगा बिहार का फैसला!

बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों का खुलासा किया.

दो चरणों में होगा मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी. आयोग ने यह भी कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी.

प्रेस वार्ता में आयोग ने साफ किया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे. इसके लिए राज्य में सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो.

पहले चरण यानी 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 17 अक्तूबर को नामांकन की आखिरी तारीख होगी. खास बात ये है कि जिन लोगों के नाम अभी वोटर लिस्ट में छूट गया है वो नामांकन के 10 दिन पहले तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं. लोगों को उम्मीद थी कि छठ पर्व के ठीक बाद मतदान की तारीख हो सकती है. जिससे बाहर रहने वाले मतदाताओं को वोट डालने का मौका मिल जाता. क्योंकि बाहर जो नौकरीपेशा या मजदूर छठ में बिहार आते हैं उनके लिए इतनी लंबी छुट्टी का मिलना आसान नहीं होगा.

विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दो चरणों में होने वाले चुनाव और 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन सा दल या गठबंधन राज्य में सरकार बनाने में सफल होता है. मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago