कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी टाउन का सबसे बड़ा रियलिटी शो, बिग बॉस 19, अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ़ सात दिन दूर है और घर के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा अपनी अल्टीमेट सीमा पर है. इस पूरे हफ्ते की हेडलाइन रही हैं तान्या मित्तल, जिन्हें एक साथ ‘डबल अटैक’ झेलना पड़ा है. एक घर के अंदर फिजिकल टास्क में और दूसरा घर के बाहर जनता की वोटिंग में.
अशनूर कौर ने किया ‘फिजिकल प्ले’, ‘काम्या पंजाबी का आया कड़क रिएक्शन’
‘टिकट टू फिनाले’ के टास्क ने इस सीजन का सबसे बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. अशनूर कौर पर आरोप है कि उन्होंने तान्या मित्तल को जानबूझकर लकड़ी के पटरे से हिट किया है. जिसके बाद 2013 की बिग्ग बॉस कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर ‘क्लास’ लेते हुए अशनूर को लताड़ा. उनका सीधा सवाल था: ‘अगर ये इंटेंशनल था तो बहुत ही गलत है. इतनी डिग्निटी मेंटेन करने के बाद अब इसकी बिल्कुल ज़रूरत नहीं थी अशनूर को’ जिसके बाद कई फैंस अब इस ‘फिजिकल वॉयलेंस’ के लिए अशनूर के एलिमिनेशन की मांग भी कर रहे हैं.
इस बवाल के बीच, शो के एक्स-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज अशनूर के ‘सपोर्ट सिस्टम’ बनकर सामने आए हैं. उन्होंने तान्या के आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे ‘क्लियर विक्टिम कार्ड प्ले’ करार दिया था.
अभिषेक का तान्या को पंच ‘जहाँ बराबरी नहीं होती है, वहाँ ये लोग सिर्फ़ ‘बदनामी’ करने की कोशिश करते हैं’ उन्होंने ये भी दावा किया कि तान्या को लगी चोट महज एक एक्सीडेंट था, और तान्या खुद भी टास्क में ‘डर्टी गेम’ खेल चुकी हैं.
तान्या मित्तल को लगा सबसे बड़ा ‘वोटिंग शॉक’
असली गेम अब शुरू हुआ है, क्योंकि ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले आए वोटिंग ट्रेंड्स ने एक बड़ा ‘उलटफेर’ कर दिया है. पूरे सीजन में मजबूत मानी जा रहीं तान्या मित्तल अब वोटिंग के मामले में अचानक सबसे लोएस्ट टियर पर आ गई है. वो शहबाज बदेशा और अशनूर कौर के साथ ‘बॉटम-3’ की लिस्ट में हैं, और हैरानी की बात ये है कि अशनूर ने भी उन्हें पछाड़ दिया है.

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार, तान्या का ‘अमीरी और अच्छाई’ वाला गेम अब ‘एक्सपोज़’ हो चुका है. फैंस का मानना है कि उनका गेम ‘फीका’ पड़ गया है, जो उन्हें ट्रॉफी की रेस से बाहर कर सकता है.
रेस में कौन आगे?
फिलहाल गौरव खन्ना पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं, लेकिन वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे कड़ा मुकाबला गौरव और प्रणित मोरे के बीच बताया जा रहा है. अब देखना ये होगा कि क्या तान्या मित्तल इस ‘बॉटम-3’ के डर से खुद को बचाकर फिनाले में जगह बना पाएंगी, या जनता का ये ‘वोटिंग शॉक’ उनकी जर्नी खत्म कर देगा?