Trending News

“तेहरान की टारगेट लिस्ट में बड़े नाम! नेतन्याहू से मोसाद चीफ तक हिटलिस्ट जारी”

अमेरिका और इज़रायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए है। ओमान में हुई शुरुआती दौर की वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद भी बयानबाज़ी का सिलसिला जारी है।

अमेरिका की ओर से संकेत दिए गए हैं कि यदि समझौता नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसी बीच अरब सागर क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई गई है।

हालांकि, ईरान ने किसी तरह की जल्दबाज़ी से इनकार किया है। तेहरान का कहना है कि वह दबाव में निर्णय नहीं लेगा, लेकिन यदि उस पर हमला किया गया तो उसका जवाब कड़ा होगा। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी संभावित टकराव की स्थिति में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने निशाने पर हो सकते हैं।

तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिका भी रणनीतिक सतर्कता बरतता दिखाई दे रहा है और कूटनीतिक विकल्पों को खुला रखने की बात कह रहा है। इस बीच अमेरिका और इज़रायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने एक कथित “टारगेट लिस्ट” जारी करने का दावा किया है।

रिपोर्टों के अनुसार, इस सूची में इज़रायल के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम सबसे ऊपर बताया गया है।

ईरानी मीडिया में जारी दावों के मुताबिक, इस सूची में डेविड बर्निया (मोसाद प्रमुख), इसराइल काट्ज़ (रक्षा मंत्री), इयल ज़मीर (आईडीएफ चीफ), तोमर बार (एयरफोर्स चीफ), श्लोमी बाइंडर (मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रमुख) और इत्ज़ीक़ कोहेन (ऑपरेशंस चीफ) के नाम भी शामिल बताए गए हैं।

हालांकि, ईरान की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कब या किस रूप में की जाएगी। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है। फिलहाल इज़रायल या अमेरिका की ओर से इस कथित सूची पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

7 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

7 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

7 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

8 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

8 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

8 hours ago