मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेट और किसिंग सीन्स (Intimate and Kissing Scenes) की शूटिंग को लेकर अक्सर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। आम तौर पर माना जाता है कि ऐसे सीन्स के दौरान पुरुष कलाकार (एक्टर्स) असहज या बेकाबू हो जाते हैं, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े एक जाने-माने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
जर्नलिस्ट के मुताबिक, फिल्मों की शूटिंग के दौरान सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी इंटीमेट सीन्स फिल्माते वक्त पूरी तरह बेकाबू हो चुकी हैं और ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुकीं।
पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट ने बॉलीवुड की ग्लैम डॉल जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को लेकर दो बड़े दावे किए:
इस खुलासे में सबसे हैरान करने वाला नाम कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का सामने आया। जर्नलिस्ट के अनुसार, फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ (बुलेट रानी) की शूटिंग के दौरान कंगना और स्टैंड-अप कॉमेडियन व एक्टर वीर दास (Vir Das) के बीच एक किसिंग सीन होना था।
लिप काटकर निकाल दिया खून: कंगना इस सीन में इस कदर खो गईं कि वह भूल गईं कि यह सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग है। उन्होंने वीर दास को इतनी शिद्दत और आक्रामक तरीके से किस किया कि उनके होंठ से खून निकल आया। दावा यहाँ तक किया गया है कि वीर दास इस घटना के बाद लंबे समय तक इस ‘ट्रॉमा’ से बाहर नहीं आ पाए थे।
जहाँ एक तरफ कुछ एक्ट्रेसेस सीन्स में पूरी तरह खो गईं, वहीं कुछ ऐसी भी थीं जो इसके बिल्कुल खिलाफ थीं। जर्नलिस्ट ने फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ का उदाहरण दिया, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) का एक बोल्ड सीन होना था। चित्रांगदा इस सीन को करने में इतनी असहज (Uncomfortable) थीं कि सेट पर भारी विवाद हो गया और आखिरकार उन्होंने वह फिल्म ही छोड़ दी। बाद में उस सीन को पर्दे पर नहीं दिखाया गया।
पॉडकास्ट में किए गए इन दावों ने सोशल मीडिया पर सनसनी जरूर मचा दी है, लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस पर अभी तक संबंधित सितारों (जैकलीन, कंगना या सिद्धार्थ) की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, ग्लैमर वर्ल्ड के बिहाइंड-द-सीन्स (Behind the Scenes) की ऐसी कहानियाँ हमेशा से ही फैंस के बीच गॉसिप का विषय बनी रहती हैं।
वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…
पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…
64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…