सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग पर भी असर डालती है तेज गर्मी
गर्मियों में बाहर निकलते ही जो भारीपन महसूस होता है, वह सिर्फ मौसम की तपिश नहीं होता, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ने वाला असर भी होता है। तेज धूप, उमस और लगातार बढ़ता तापमान धीरे-धीरे शरीर की ऊर्जा कम करने लगता है। शुरुआत में थकान, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन कई बार यही स्थिति दिमाग की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करने लगती है। आमतौर पर गर्मियों की बात आते ही डिहाइड्रेशन, सनबर्न या हीट स्ट्रोक की चर्चा होती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी का असर मस्तिष्क पर भी सीधा पड़ता है। कई लोगों को तेज गर्मी में ध्यान लगाने में दिक्कत, चक्कर आना, बेचैनी, भ्रम की स्थिति या सिर भारी लगने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, जब शरीर लंबे समय तक गर्मी में रहता है तो पसीने के जरिए पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं। खासतौर पर सोडियम की कमी होने पर शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। यही कारण है कि कुछ लोगों में कमजोरी, चक्कर या गंभीर स्थिति में दौरे तक पड़ सकते हैं। अगर शरीर समय पर ठंडा न हो पाए तो हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसमें बेहोशी, तेज सिरदर्द और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिन लोगों को पहले से न्यूरोलॉजिकल समस्या है, उनके लिए यह स्थिति ज्यादा जोखिम भरी हो सकती है।
बच्चे, बुजुर्ग और वे लोग जिन्हें पहले से दिमाग या नसों से जुड़ी कोई बीमारी है, गर्मी के असर से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोग जैसे डिलीवरी स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस, मजदूर या रेहड़ी-पटरी वाले भी ज्यादा जोखिम में रहते हैं। घर के अंदर रहने वालों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित स्थिति नहीं होती। खराब वेंटिलेशन, बिजली कटौती या पर्याप्त ठंडक न मिलने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे बेचैनी और मानसिक थकान बढ़ती है।
तेज गर्मी से याददाश्त कमजोर होना, ब्रेन फॉग और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होना आम हो सकता है। माइग्रेन से परेशान लोगों में धूप सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती है। Parkinson’s disease, Alzheimer’s disease, Multiple sclerosis और Stroke जैसी स्थितियों में गर्मी का असर अधिक गंभीर हो सकता है।
दिन भर पर्याप्त पानी पीना, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना और तेज धूप में बाहर निकलने से बचना सबसे जरूरी है। अगर सिरदर्द, चक्कर, अत्यधिक थकान या भ्रम महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। गर्मी सिर्फ मौसम नहीं, शरीर के लिए एक चुनौती भी है और इसका असर दिमाग तक पहुंच सकता है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब आधिकारिक रूप से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले निवेशक समूह…
20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का…
लखनऊ। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट ने स्वरुप अग्रवाल…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं।…
दिल्ली में सस्ती दरों पर नकली किताबें बेचकर बड़ा मुनाफा कमाने वाले एक संगठित रैकेट…