Trending News

ड्रग्स की लत में पड़ी युवती के साथ 4 साल तक अंधेरे फ्लैट में चलता रहा ‘घिनौना खेल’, कोर्ट ने कहा, “ऐसा सोचना भी…”

बेलफास्ट की एक शांत सड़क पर स्थित एक छोटे-से फ्लैट के अंदर क्या चल रहा था, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं था. लेकिन जब 22 अक्टूबर की रात 22 साल की एक नशे की लत से टूट चुकी युवती वहाँ से भागकर सड़क पर आई—तो एक ऐसे अपराध का पर्दाफाश हुआ जिसकी दहशत ख़बर पढ़ने वालों की रूह तक को हिला दे.
56 वर्षीय थॉमस क्रॉसी, जो दिखने में आम इंसान लगता है, पर अब आरोप है कि वह पिछले चार साल से एक कमजोर, नशे की गिरफ्त में फँसी युवती का यौन शोषण कर रहा था. सिर्फ इतना ही नहीं—वह 20 से 25 अलग-अलग पुरुषों से पैसे लेकर उसे अपने ही फ्लैट के कमरे में भेजता था.
और यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि युवती को उसकी दी हुई कोकेन और हेरोइन की आदत पड़ चुकी थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने दरवाज़ा बंद कर दिया. तभी उसने हिम्मत जुटाई और आरोपी को काटकर खुद को छुड़ा लिया. इसके बाद वह जान बचाकर सड़क पर भागी और मदद मांगी.

ड्रग्स के बदले सेक्स: 18 की उम्र में फँसाई गई पीड़िता

पीड़िता का आरोप है कि 2021 में, जब वह सिर्फ 18 साल की थी, क्रॉसी ने पहले उसे ड्रग्स का लालच दिया. इसके बाद वह अक्सर टैक्सी भेजकर उसे अपने फ्लैट बुलाता, जहाँ कई दिनों तक रोके रखता. बदले में उसे सेक्स करना पड़ता—कभी उसके साथ, कभी अजनबी पुरुषों के साथ.
युवती ने कहा, “अगर मैं मना करती, तो वह मुझे ड्रग्स नहीं देता… इसलिए मजबूरी में हर बार हाँ कहना पड़ता.”

अभियोजकों के मुताबिक आरोपी हर ग्राहक से 100 या 150 पाउंड वसूलता था. युवती को अलग-अलग आउटफिट पहनाए जाते, कई तरह की गतिविधियाँ करने को मजबूर किया जाता, और यह सब महीनों नहीं… पूरे चार साल तक चलता रहा.
फ्लैट से मिले सामान

पुलिस ने तलाशी में 11 मोबाइल फोन, नेल पॉलिश की बोतलें, युवती का बैंक कार्ड और अलग-अलग महिलाओं के मेडिकल/आई कार्ड बरामद किए. इतना ही नहीं—सोफ़े के नीचे एक बड़ा चाकू और हथौड़ा भी मिला, जिसने मामले को और डरावना बना दिया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दो और महिलाओं को उसी फ्लैट पर बुलाता था. एक अश्वेत महिला के बारे में उसने नस्लभेदी शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि उसे “काम पर लगाया जाएगा.” चैट में उसने लिखा— “कम से कम वो घुटनों पर बैठती है और कमा लेती है.”

कोर्ट ने किया जमानत ख़ारिज

बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बेहद गरीब है—गिरफ्तारी के समय उसके खाते में सिर्फ 17 पाउंड थे. उन्होंने पीड़िता की मानसिक स्थिति और बयान पर भी सवाल उठाए.
लेकिन जज ने इसे मानने से इनकार किया.
जमानत खारिज करते हुए जज ने कहा— “अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो यह बेहद घिनौना अपराध है. एक कमजोर युवती की लत का इस्तेमाल कर यौन शोषण करना… सोचना भी भयावह है.”

news desk

Recent Posts

78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, बहादुर जवानों के शौर्य को सलाम; 13 को मरणोपरांत सम्मान, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी शामिल

नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर जवानों को उनके…

2 hours ago

1972 में हुई शादी, 1978 से अलग रह रहे थे दंपति; 49 साल पुराने रिश्ते पर हाई कोर्ट ने लगाया विराम, 70-72 साल की उम्र में मिला तलाक

अमरावती: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने 70 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय पुरुष के करीब…

2 hours ago

IND vs SL 1st Test: गॉल में 600वें टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल का बड़ा इशारा, सिराज संग प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे नई गेंद!

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रहे दो मैचों…

9 hours ago

लखनऊ छावनी में ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली और तिरंगा वॉकथॉन आयोजित

राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के साथ…

9 hours ago

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास, टेस्ट शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के 25 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन…

9 hours ago