मुंबई: बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही शो में मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट जगत के सितारों के साथ बॉक्सर मैरी कॉम भी नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री हो चुकी है और अब उन्हें खास सपोर्ट भी मिल गया है। मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से स्पेशल वीडियो मैसेज भेजा है। इसमें उन्होंने बॉक्सर का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ बाकी घरवालों को मजेदार अंदाज में चेतावनी भी दी।
मैरी कॉम की एंट्री से पहले सलमान खान ने बताया कि उनके लिए एक खास शख्स का मैसेज आया है। इसके बाद स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा नजर आईं।
प्रियंका ने मैरी कॉम को बिग बॉस की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि मैरी कितनी बहादुर हैं और हर मुश्किल का सामना करने का उनका इरादा कितना मजबूत है।
प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का सपोर्ट करते हुए बिग बॉस के बाकी घरवालों को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मैरी के सामने टिके रहना है तो उसे लंबी रेस के लिए तैयार रहना होगा।
प्रियंका ने मैरी के बॉक्सिंग करियर से जोड़ते हुए कहा कि उनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है। उन्होंने मैरी को सलाह दी कि वह जैसी हैं, वैसी ही रहें और खुले दिल से खेलें।
प्रियंका ने यह भी कहा कि वह मैरी की बिग बॉस जर्नी देखने का इंतजार कर रही हैं और आगे भी उनका हौसला बढ़ाती रहेंगी।
प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम का कनेक्शन नया नहीं है। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका ने बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।
फिल्म में दर्शन कुमार और सुनील थापा समेत कई कलाकार नजर आए थे। मैरी कॉम की जिंदगी पर आधारित इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
मैरी कॉम अब बिग बॉस 20 के घर में अपनी बॉक्सिंग रिंग से अलग अंदाज में नजर आएंगी। शो में वह अपनी पर्सनैलिटी और गेमिंग स्ट्रैटेजी से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगी।
कुछ समय पहले मैरी कॉम अपने अलग हो चुके पति की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर भी चर्चा में रही थीं। उन्होंने अपनी तरफ से सफाई दी थी और इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
अब बिग बॉस के घर में मैरी कॉम की एंट्री के बाद देखना दिलचस्प होगा कि वह टास्क, नॉमिनेशन और घर के रिश्तों के बीच अपने खेल को किस तरह आगे बढ़ाती हैं।
इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए खास ट्विस्ट भी बताया गया है। बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को दो वरदान मिलने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके वे दो बार खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकेंगे।
ऐसे में मैरी कॉम की एंट्री और प्रियंका चोपड़ा के इस खास मैसेज के बाद शो में उनकी जर्नी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
संत कबीर नगर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर…
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की…
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अपनी निजी जिंदगी का…
नई दिल्ली: अजा एकादशी का व्रत आज 7 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है।…
तेल अवीव: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान को लेकर एक…
मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो…