Latest News

दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये 21 रास्ते! तिरंगा मार्च के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, सेंट्रल पार्क भी बंद

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली और लुटियंस दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा। ऐसे में कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित रास्तों से बचने, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

इन 21 रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से इन प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।

  • संसद मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शहीद भगत सिंह मार्ग
  • पंचकुइयां रोड
  • बसंत लेन
  • चेम्सफोर्ड रोड
  • मिंटो रोड
  • बाराखंभा रोड
  • जनपथ
  • रेल भवन
  • रफी मार्ग
  • ‘सी’ हेक्सागन
  • मंडी हाउस
  • पटेल चौक
  • विंडसर प्लेस
  • गोल डाक खाना
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग
  • टॉलस्टॉय मार्ग
  • अशोक रोड (जीपीओ से ‘सी’ हेक्सागन तक)
  • तिलक मार्ग
  • सिकंदरा रोड

इन रास्तों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से तय करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से दूर रहने की अपील

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों से कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण वहां लोगों के जुटने पर पाबंदियां हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की प्रतीकात्मक अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में भीड़ न लगाएं।

शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने का आह्वान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए लोगों से पहुंचने की अपील की है। पार्टी ने नागरिकों से अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज लाने को कहा है।

यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार को लेकर जारी तनातनी के बीच आयोजित करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए लोगों को कनॉट प्लेस में जुटने से बचने की सलाह दी है।

दो दिन आम लोगों के लिए बंद रहेगा सेंट्रल पार्क

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को बंद रखने की जानकारी दी है। परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर बताया है कि प्रशासनिक कारणों से इन दोनों दिनों में पार्क आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

एनडीएमसी ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है। ऐसे में कनॉट प्लेस जाने की योजना बना रहे लोगों को पार्क बंद रहने और आसपास यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर ही निकलना चाहिए।

vineet verma

Recent Posts

राहुल गांधी ने मुझे बस में बैठने को कहा था, अपमान नहीं किया… डीके शिवकुमार ने भाजपा के आरोपों पर दी सफाई

दिल्ली में ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के दौरान राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के बीच कथित…

32 minutes ago

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद, 11 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च…

1 hour ago

‘तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार’, अभिजीत दिपके का दावा- आज रात या सुबह मुझे उठा सकती है दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि…

1 hour ago

मध्य प्रदेश BJP में ‘मामा vs चाचा’ की लड़ाई क्यों तेज हुई? शिवराज के विरोध के बीच मोहन यादव सरकार पर बढ़ा दबाव

भोपाल: मध्य प्रदेश में आदिवासी परिवारों के घर गिराए जाने का मामला अब सिर्फ प्रशासनिक…

1 hour ago

दिल्ली में सुबह 4:30 बजे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब गिरफ्तार, NSUI महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली में एनएसयूआई के प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और दिल्ली…

1 hour ago