Trending News

Bangladesh Hindu Man Killing: दीपू चंद्र दास की हत्या ने खोली बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सच्चाई, चश्मदीद ने बताया पूरा सच

बांग्लादेश में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी वहां हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

आरोप है कि मौजूदा सरकार हिंसा पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में असफल रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में कई हिंदू नागरिकों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद अब अमृत मंडल उर्फ सम्राट की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद भी लगातार वहां पर हालात गंभीर बने हुए है।

बढ़ती हिंसा के बीच दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या ने पूरे बांग्लादेश, खासकर हिंदू समुदाय में, डर का माहौल पैदा कर दिया है और लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।इस हत्याकांड के एक चश्मदीद ने निजी टीवी चैनल से बातचीत में जो खुलासे किए हैं, उनसे बांग्लादेश की बिगड़ती स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। चश्मदीद ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या करने वाले लोग इंसान नहीं, राक्षस बन चुके थे।

घटना वाले दिन दीपू चंद्र दास को फैक्ट्री के HR विभाग में बुलाया गया, जहां उससे जबरन इस्तीफा लिखवाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उस वक्त वहां सिर्फ फैक्ट्री के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बाहर से आए कुछ संदिग्ध लोग भी मौजूद थे। इसके बाद दीपू को फैक्ट्री गेट के बाहर खड़ी भीड़ के हवाले कर दिया गया, जहां पहले से हिंसा के लिए तैयार कट्टरपंथी जमा थे।

जैसे ही वह बाहर आया, भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और घूंसे से बेरहमी से पीटा गया, चेहरे और शरीर पर लगातार वार किए गए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। लेकिन हिंसा यहीं नहीं थमी।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दीपू चंद्र दास को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया, फिर एक पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। यह पूरी वारदात खुलेआम अंजाम दी गई, लेकिन दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति आगे आकर उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

7 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

7 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

8 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

10 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

12 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

12 hours ago