क्राइम

लापता किन्नर की लाश और फंदे से लटका मिला युवक ! बलिया की डबल मर्डर मिस्ट्री से दहशत

बलिया: बलिया के बैरिया इलाके में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक ही मकान से दो शव मिलने की खबर सामने आई। रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास रहने वाले 25 वर्षीय रवि गुप्ता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि तीन दिन से लापता किन्नर रेखा का शव उसी मकान की चौथी मंजिल पर करकट शेड के नीचे रखे एक बड़े बक्से से बरामद हुआ।

सुबह का घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला था। परिवार के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची, तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही वह चीखते हुए नीचे आई और घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो मामला और उलझ गया। तीन दिन से गायब किन्नर रेखा का शव चौथी मंजिल पर रखे एक बड़े बक्से में मिला। बताया जा रहा है कि रेखा आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में रवि गुप्ता के घर में प्रवेश करते हुए दिखी थी, लेकिन बाहर निकलते हुए नहीं दिखी। इसी आधार पर पुलिस ने पहले भी रवि और उसके पिता विजय गुप्ता से पूछताछ की थी, हालांकि उस समय कोई ठोस सुराग नहीं मिला था।

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में रवि गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक ही घर से दो शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस दोहरी मौत की गुत्थी जल्द सुलझाई जा सके।

news desk

Recent Posts

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…

3 hours ago

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…

5 hours ago

लखनऊ से DAAKit की बड़ी शुरुआत: MSMEs को अब मिलेगा same-day delivery का फायदा

लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…

5 hours ago

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

6 hours ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

6 hours ago