बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर ठगी का केस दर्ज
बागपत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक ऐसी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसने सैकड़ों लोगों को “पैसे दोगुने करने” का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़प लिए. इस मामले में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत कुल 22 लोगों के नाम एफआईआर में शामिल हैं.
एएसपी प्रवीन सिंह चौहान के मुताबिक, अर्बन स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की ये कंपनी लोनी (गाजियाबाद) में रजिस्टर्ड थी. कंपनी ने बागपत, मेरठ और गाजियाबाद जैसे जिलों में एजेंटों के ज़रिए लोगों से निवेश करवाया. लोगों का भरोसा जीतने के लिए कंपनी ने बड़े-बड़े फिल्मी चेहरों का इस्तेमाल किया.
श्रेयस तलपड़े को कंपनी का प्रमोटर बताया गया, जबकि “संस्कारी बाबूजी” के नाम से मशहूर आलोक नाथ को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया. कंपनी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा एक साल में दोगुना हो जाएगा.
लेकिन जब एक साल पूरा हुआ और निवेशकों ने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो कंपनी का ऑफिस बंद मिला और सारे अधिकारी गायब! अब पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सेलेब्रिटीज़ की इसमें क्या भूमिका रही.
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…
बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…
नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…
अमेरिका इन दिनों भारत पर व्यापारिक दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।…
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासन…
नई दिल्ली: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और शुरुआती कारोबार…