Trending News

आजम खान और उनके बेटे को जेल में दी जा रही थी स्लो पाइजन? शाहिद सिद्दकी ने फेसबुक पोस्ट में लगाये आरोप

पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार शाहिद सिद्दीकी के एक फेसबुक पोस्ट ने यूपी की सियासत में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी नेता आजम खान ने खुद उन्हें बताया कि सीतापुर जेल में उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह को खाने में स्लो पॉइजन दिया जा रहा था. आजम के मुताबिक मकसद था उन्हें उसी तरह खत्म करना, जैसे मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर आरोप लगे थे. शाहिद ने उनकी तस्वीर भी अस्पताल से साझा की, जहां आजम इस वक्त इलाज करा रहे हैं.

आजम खान करीब 23 महीने जेल में रहे और जमानत पर बाहर आने के बाद अब दिल्ली के एक अस्पताल में हैं. उनके मुताबिक, जैसे ही उन्हें शक हुआ कि खाने में कुछ गड़बड़ है, उन्होंने जेल का खाना छोड़कर खुद खाना बनाना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि बीजेपी उनके पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी. उन्होंने पत्रकार को ये भी बताया कि उनकी पत्नी तंजीन फातिमा भी निशाने पर थीं.

हालांकि ये बातें आजम खान ने किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं कही हैं, और जेल प्रशासन ने भी अब तक इस मामले पर कुछ नहीं बोला है. यानी दावे गंभीर हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. मुख्तार अंसारी केस से तुलना होने के कारण यह बात और भी संवेदनशील हो गई है.

इसी बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है. बाहर आने के बाद आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें थीं, लेकिन उन्होंने खुद कह दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने दो टूक कहा कि वे चाहते हैं कि अखिलेश यादव फिर से यूपी के मुख्यमंत्री बनें. दिलचस्प बात ये है कि 8 अक्टूबर को अखिलेश खुद रामपुर जाकर आजम से मिलने वाले हैं. अब इस मुलाकात से पहले ऐसा विवादित बयान सामने आना कई नए सवाल खड़े कर रहा है.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

10 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

10 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

10 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

10 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

10 hours ago