Trending News

नेपाल-चीन सीमा पर फंसे अयोध्या के श्रद्धालु, सपा नेताओं ने पीएम से की मदद की अपील

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे अयोध्या के कई श्रद्धालु नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिल्सा इलाके में फंस गए हैं. नेपाल में चल रही हिंसा और अशांति के कारण हालात इतने अस्थिर हैं कि न तो परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो पा रही है और न ही यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो पा रही है. इस वजह से तीर्थयात्रियों की भारत वापसी मुश्किल हो गई है.

सपा नेताओं ने लगायी मदद की गुहार

गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और संबंधित मंत्रालयों को सक्रिय किया जाए.

इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय को पत्र भेजा है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह खुद गृह मंत्रालय से लगातार संवाद बनाए रखेंगे और श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

नेपाल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, ऐसे में अयोध्या के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को लेकर परिजनों में भी चिंता गहराती जा रही है.

news desk

Recent Posts

बातचीत जारी लेकिन सैन्य तैयारी भी तेज, Donald Trump का बड़ा ऐलान: मिडिल ईस्ट में भेजा जाएगा दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति…

1 hour ago

बदलता मौसम और आपका दिल! क्या आप भी कर रहे हैं ये ‘Heart-Breaking’ गलतियां?

आजकल का वेदर जितना सुहाना लगता है, क्य अपको पता है कि आपका दिल उतना…

5 hours ago

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…

15 hours ago

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…

16 hours ago

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…

19 hours ago