Trending News

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग कब?

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।

चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि इन राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे जबकि बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 मई को होगा। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान और मतगणना 4 मई को होगा।

बता दे कि वर्ष 2021 में इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में चुनाव आठ चरणों में संपन्न कराए गए थे। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हुआ था, जबकि तमिलनाडु का कार्यकाल 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को खत्म हुआ था। वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल सबसे बाद, 15 जून को समाप्त हुआ था।

इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

उधर चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ममता बनर्जी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। इस फैसले के बाद अब उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मानदेय मिलेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5 राज्यों में कुल 824 सीटों पर होगी वोटिंग

  • बंगाल-294
  • तमिलनाडु-234
  • असम-126
  • केरल-140
  • पुडुचेरी-30

कहां कितने वोटर्स

  • असम- 2.50 करोड़
  • केरल-2.70 करोड़
  • पुडुचेरी-9.44 लाख
  • तमिलनडु-5.67 करोड़
  • पश्चिम बंगाल-6.44 करोड़

news desk

Recent Posts

धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में 7% से ज्यादा गिरावट, 12% तक बिक्री बढ़ने का अनुमान!

त्योहारी सीजन में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आसमान…

6 minutes ago

शाहदरा विवाद से पुलिस मुख्यालय तक हंगामा, प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार यानि 2 नवंबर को पुलिसकर्मियों ने तबादले के आदेश…

25 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, विदेशी यात्री की मौत; वीडियो में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

काठमांडू: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया।…

25 minutes ago

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार सुप्रीम कोर्ट ने…

1 hour ago

तीर्थ स्थल पर मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष या भुगतना पड़ता है कर्मों का फल? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये पवित्र स्थान

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पवित्र तीर्थ स्थलों पर देह त्यागने को विशेष महत्व दिया…

1 hour ago