Trending News

क्या आप भी कल बैंक जाने की सोच रहे हैं? तो पहले यह खबर पढ़ लें, वरना पछताना पड़ेगा!

कल यानी 12 फरवरी 2026 को अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं या बैंक का कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लेना समझदारी होगी। देश के बड़े बैंक संगठनों ने कल हड़ताल यानि स्ट्राइक का एलान किया है, जिससे देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

कल क्या होगा?
बैंक खुलेंगे या नहीं? तकनीकी रूप से कल बैंकों की छुट्टी नहीं है, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसका मतलब है कि आपके आस- पास की ब्रान्चेज शायद खुली दिखें, पर अंदर काम करने वाला स्टाफ गायब हो सकता है।

SBI का क्या कहना है?
देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने साफ कहा है कि हड़ताल की वजह से उनकी सर्विस पर असर पड़ सकता है। अगर आपको चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करानी है या बड़ी कैश डील करनी है, तो कल आपको दिक्कत आ सकती है।

क्यों हो रही है ये हड़ताल?
बैंक यूनियनें काफी समय से कुछ मांगें रख रही हैं, जैसे: बैंकों में भी शनिवार-रविवार की छुट्टी की मांग। सरकार के नए लेबर कानूनों का विरोध और पुरानी पेंशन योजना की बहाली और खाली पदों को भरना।

आपको क्या करना चाहिए?
नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप हमेशा की तरह काम करेंगे। कल के लिए ये आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। कैश निकालने के लिए एटीएम चालू रहेंगे, लेकिन हड़ताल की वजह से भारी भीड़ हो सकती है, इसलिए नकदी का इंतजाम आज ही कर लें। अगर कोई जरूरी पेमेंट चेक से करनी है, तो याद रखें कि इसमें देरी हो सकती है।

कल बैंक जाने का रिस्क न लें। अगर काम बहुत जरूरी है, तो सुबह-सुबह बैंक से फोन पर संपर्क कर लें या फिर परसों का इंतजार करें।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

6 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

11 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

12 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

13 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

15 hours ago