भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले साल नवंबर में इनकी शादी टूटने और रिश्तों में आई कड़वाहट के बाद, अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।
हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्मृति मंधाना के पिता, श्रीनिवास मंधाना को पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन के साथ देखा गया।
इस मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पल वो था, जब पलक मुच्छल ने स्मृति के पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस सीन ने उन सभी अटकलों को तेज कर दिया है जिसे सब भूल गये थे, कि दोनों परिवारों ने पुराने क्लैशेज़ को भुलाकर एक बार फिर हाथ मिला लिया है।
क्यों रुकी थी पिछले साल शादी?
बताया जा रहा था कि नवंबर 2025 में स्मृति और पलाश की शादी तय मानी जा रही थी यह तक की रश्मे भी शुरू हो चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर इसे रद्द कर दिया गया था। उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में इसके दो कारण बताए थे| पहला स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होना। और दूसरा पलाश मुच्छल पर ‘धोखाधड़ी’ के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद मंधाना परिवार ने इस रिश्ते से दूरी बना ली थी।
सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स के रिएक्शन
इस नए वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर फैंस का उत्साह टॉप पर है। लोग इस वीडियो को रीयूनियन के रूप में देख रहे हैं। नेटिज़न्स का मानना है कि: दोनों परिवारों के बीच का तनाव अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और स्मृति और पलाश ने अपने पर्सनल क्लैशेज़ को सुलझा लिया हैं।
ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतज़ार
भले ही इस वीडियो ने इंटरनेट पर सबको हैरान कर दिया है, लेकिन अभी तक स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल दोनों की ओर से इस पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।