Trending News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस ने उठाए सवाल, गणेश गोदियाल ने की पारदर्शिता की मांग

उत्तराखंड के सर्द मौसम में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामला तूल पकड़ रहा है और कांग्रेस इस मामले में सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है।

इतना ही नहीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अंकिता मामले पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा सरकार पर भी हमलावर है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड के सम्बंध में एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन से मुलाकात की। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर से सुर्खियों में है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़ी कई अहम चिंताओं और सवालों को उठाते हुए एक लिखित पत्र सौंपा और जांच में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की।


मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक आपराधिक मामला नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था की कसौटी बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों और हालिया बयानों के बावजूद कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब न तो सरकार ने दिया है और न ही जांच एजेंसियों ने।

बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल
गणेश गोदियाल ने वनंतरा रिसॉर्ट पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अंकिता का शव नहर से मिलने के अगले ही दिन रात में रिसॉर्ट पर बुलडोजर किसके आदेश पर चलवाया गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस कार्रवाई में शामिल लोगों के बयान एसआईटी ने दर्ज किए और अगर किए गए तो उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

6 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

6 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

9 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

11 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

12 hours ago