Trending News

थकान नहीं, चेतावनी है एनीमिया ! गर्भवती महिलाओं की सेहत पर गहराता संकट

भाभारत के कई गांवों में गर्भवती होना सिर्फ खुशखबरी नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं के लिए संघर्ष का दौर भी बन जाता है।। एक ओर घर में नए सदस्य के आने की उम्मीद होती है, तो दूसरी ओर शरीर में ऐसी कमजोरी घर कर जाती है जिसे “थकान” कहकर टाल दिया जाता है। लेकिन यह मामूली थकान नहीं, बल्कि खून की कमी यानी एनीमिया का संकेत होती है।

एनीमिया भारत में गर्भवती महिलाओं की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के मुताबिक देश में हर दूसरी गर्भवती महिला खून की कमी से प्रभावित है। यह आंकड़ा भले ही पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा सुधरा हो, लेकिन स्थिति अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है। भारत में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दर कहीं ज्यादा है।

इसका असर सिर्फ मां की सेहत तक सीमित नहीं रहता। एनीमिया गर्भावस्था को जोखिम भरा बना देता है। प्रसव के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग , समय से पहले बच्चे का जन्म और नवजात का कम वजन, ये सभी खतरे खून की कमी से सीधे जुड़े हैं। ऐसे बच्चे आगे चलकर बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं और उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है।

कुछ राज्यों में हालात और चिंताजनक हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एनीमिया की समस्या बेहद गहरी है, जहां छह में से चार गर्भवती महिलाएं इससे जूझ रही हैं। गरीब और वंचित तबकों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, जहां पोषणयुक्त भोजन, स्वास्थ्य जांच और दवाओं तक पहुंच सीमित है।

एनीमिया कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं, बल्कि लंबे समय तक अनदेखी का नतीजा है। समय पर जांच, आयरन युक्त आहार, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की सही पहुंच और जागरूकता से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर गर्भवती मां स्वस्थ होगी, तभी आने वाली पीढ़ी भी मजबूत और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ पाएगी।

IpressHouse

Recent Posts

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक…

51 minutes ago

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईएएस…

59 minutes ago

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

2 hours ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

2 hours ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

3 hours ago

टीवी देखने का तरीका बदलेगा नया Apple TV 4K: Siri AI, A19 चिप और धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

क्या आप भी टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म या शो ढूंढने के लिए बार-बार रिमोट…

4 hours ago