Trending News

जंग के बीच ट्रंप का ‘तेल बम’! कीमतें गिराने का किया बड़ा दावा

अमेरिका-ईरान के जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया की नजरें तेल बाजार पर टिका दी हैं। ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ जंग जीतता है, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिका में गैस की कीमतों के 3 डॉलर प्रति गैलन और आगे चलकर 2 डॉलर से भी नीचे जाने का दावा किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है—क्या तेल की कीमतों में वाकई बड़ी गिरावट आने वाली है? और क्या ट्रंप का यह बयान ईरान के खिलाफ किसी बड़े अमेरिकी हमले का संकेत है? आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या कहा ट्रंप ने?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक ताजा पोस्ट में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष से जोड़ते हुए कहा कि अमेरिका इस युद्ध में जीत हासिल करेगा और इसके बाद बाजार स्थिर हो जाएंगे।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जीतने के बाद तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका में गैस की कीमतें जल्द ही 3 डॉलर प्रति गैलन तक आ सकती हैं और अंततः 2 डॉलर प्रति गैलन से भी नीचे जा सकती हैं।

ईरान से जंग जीतने का ट्रंप ने किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष में अमेरिकी जीत का भी दावा किया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव और सैन्य संघर्ष अभी भी जारी है।

ट्रंप ने हालिया बयानों में कहा कि अमेरिका ने यह युद्ध जीत लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के कारण ईरान की नौसेना, वायुसेना और संचार व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरान ने अमेरिकी दावों को किया खारिज

वहीं, ईरान ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के जीत के दावे वास्तविकता से अलग हैं और ईरान ने हार नहीं मानी है।

ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी भी दी है और कहा है कि वह अमेरिका को कड़ा जवाब देगा।

यानी एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की जीत का दावा कर रहे हैं और तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट की बात कह रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान संघर्ष किस दिशा में जाता है और इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर कितना पड़ता है।

news desk

Recent Posts

यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)…

14 hours ago

वाराणसी के नए क्रिकेट स्टेडियम में 2027 में हो सकते हैं IPL मैच, BCCI और LSG की टीम ने किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का नया केंद्र बनने जा रहे वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…

15 hours ago

गंगा के ऊपर राफेल की गर्जना, आसमान में तिरंगे की छटा, पीएम मोदी और योगी ने देखा वायुसेना का शौर्य

वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’…

16 hours ago

ईरान की इजरायल को बड़ी चेतावनी, ‘एक घंटे से भी कम में रहने लायक नहीं छोड़ेंगे’, अहम ठिकानों का नक्शा साझा

नेतन्याहू के सत्ता परिवर्तन वाले बयान के बाद ईरान का पलटवार पानी, बिजली और तेल…

17 hours ago

डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि तक का सफर! 26 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी जयंती, जानें बदलाव की यह रोचक कथा

नई दिल्ली: महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि को…

18 hours ago