यूपी में 12वीं क्लास तक सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद
लखनऊ। देशभर में बढ़ती ठंड का असर लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड, गलन और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों और प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने और शीतलहर से बचाव के इंतजामों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में जरूरतमंदों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। इसके लिए रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं, हीटर, बिस्तर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कुछ जिलों में धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिली है, लेकिन कोहरे के चलते सड़क हादसों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…
यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की…
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…
अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…