Trending News

बढ़ते तनाव के बीच मिलने लगे संकेत, क्या अमेरिका कभी भी ईरान पर कर सकता है बड़ा हमला?

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और हालात और ज्यादा बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही दोनों देशों के बीच ओमान में एक अहम बैठक हो रही है, लेकिन बातचीत से पहले ही हालात गंभीर संकेत देने लगे हैं।

अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार (6 फरवरी) को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अगर बातचीत नाकाम होती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए ईरान पूरी तरह सतर्क हो गया है।

ईरान सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कई इलाकों में सड़कों को ब्लॉक करने की तैयारी शुरू कर दी है और कुछ जगहों पर यह कदम उठाया भी जा चुका है। इसके साथ ही हवाई यात्रा को सीमित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

इन सभी घटनाक्रमों को देखते हुए यह आशंका और गहरी हो गई है कि अमेरिका किसी भी समय ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।अहम बात यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को परमाणु वार्ता प्रस्तावित है। दोनों देशों के प्रतिनिधि ओमान में आमने-सामने बातचीत करेंगे। आईएएनएस के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीतिक समाधान पर काम कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगाना है।

इस बातचीत के लिए ईरान के विदेश मंत्री गुरुवार (5 फरवरी) देर रात ओमान पहुंच चुके हैं। वहीं अमेरिका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ वार्ता में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि मुख्य दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर दोनों ही इस अहम बातचीत के लिए ओमान जाएंगे।

news desk

Recent Posts

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

3 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

3 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

4 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

5 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

6 hours ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

6 hours ago