सोनम कपूर का ग्लैमरस अंदाज़, मैटरनिटी लुक वायरल
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टाइल और ग्रेस उनके लिए किसी एक फेज़ तक सीमित नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौर में भी सोनम न सिर्फ आत्मविश्वास से भरी दिख रही हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में नए ट्रेंड्स भी सेट कर रही हैं। सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं और उनका मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनको फोटोशूट को लेकर फैशन लवर्स में काफी बज़्ज़ बना हुआ है।
19 जनवरी को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा – “Mama’s day out.” इन तस्वीरों में सोनम बेबाकी से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने यह साफ संदेश दिया कि होने वाली मांओं को ढीले-ढाले कपड़ों के पीछे छिपने की जरूरत नहीं, बल्कि वे प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट रह सकती हैं।
अपने इस मैटरनिटी लुक के लिए सोनम ने ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना, जो एलिगेंस और बोल्डनेस का परफेक्ट मेल है। उन्होंने ब्लैक हाई-नेक क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग-स्लीव ब्लेज़र पहना, जिसमें डबल कॉलर और नॉच लैपल डिटेलिंग देखने को मिली। एक्ट्रेस ने पेंसिल-फिट लॉन्ग मैक्सी स्कर्ट को चुना, जिसने इस लुक को न सिर्फ प्रेग्नेंसी-फ्रेंडली बनाया बल्कि हाई-फैशन टच भी दिया।
इस पूरे लुक को और खास बनाने में उनकी बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर की अहम भूमिका रही। सोनम ने डायमंड पेंडेंट नेकलेस, कमर पर ट्रेंडी चेन, उंगलियों में कई स्टैक्ड रिंग्स और एक स्लीक ब्लैक हर्मीस बकेट बैग के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया। एक्सेसरीज़ ने लुक को ओवरडू किए बिना क्लासी और ग्लैमरस बनाए रखा।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा का तीन साल का बेटा है, जिसका नाम कपल ने वायु रखा है। अब दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम जिस तरह से फैशन और मदरहुड को बैलेंस कर रही हैं, वह यह साबित करता है कि सोनम कपूर सच में बॉलीवुड की अल्टीमेट फैशन क्वीन क्यों कहलाती हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…