बॉलीवुड के ‘स्पाई यूनिवर्स’ में अब तक आपने केवल बड़े-बड़े हीरो को दुश्मनों के छक्के छुड़ाते देखा होगा, लेकिन अब गेम बदलने वाला है। यशराज फिल्म्स ‘YRF’ की उपकमिंग मूवी ‘Alpha‘ “अल्फा” का पहला ऑफिशियल टीज़र आउट हो चुका है, जिसे देखकर क्रिटिक्स कह रहे है की ‘एक बात साफ है आलिया भट्ट इस बार पर्दे पर सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि तबाही मचाने आ रही हैं’।
सामने आए टीज़र ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में आलिया भट्ट का ऐसा ‘रॉ और रुथलेस’ एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।
टीज़र की शुरुआत एक आलीशान होटल से होती है, जहाँ आलिया भट्ट “सीता” अपना 18वाँ जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन यह कोई आम बर्थडे पार्टी नहीं है। उनके साथ उनके पिता और मेंटॉर के रूप में नजर आ रहे हैं “बॉबी देओल“। बॉबी देओल का एक दमदार डायलॉग बैकग्राउंड में गूंजता है, जहाँ वह आलिया से कहते हैं कि यह दुनिया भेड़ियों और भेड़ों में बंटी है, और एक भेड़िये की बेटी सिर्फ भेड़िया ही हो सकती है।
इस 18वें जन्मदिन पर आलिया को उनके पिता से केक या तोहफे नहीं, बल्कि देश का सबसे सीक्रेट और खतरनाक मिशन मिलता है। बॉबी देओल उन्हें बचपन से एक मशीन की तरह ट्रेन कर रहे हैं ताकि वो भारत सरकार के गुप्त ‘अल्फा प्रोग्राम’ की सबसे खतरनाक सैनिक बन सकें।
अगर आपको लगता था कि आलिया सिर्फ रोमांटिक या इमोशनल किरदारों में जान फूँक सकती हैं, तो ‘अल्फा’ आपका यह भ्रम तोड़ देगी। टीज़र में आलिया को बाइक स्टंट्स करते, दुश्मनों की हड्डियां तोड़ते और खून-खराबा करते दिखाया गया है। उनका लुक बेहद इंटेंस है और उनकी आँखों में केवल अपने टारगेट को खत्म करने का जूनून नजर आ रहा है।
फिल्म में शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन मेकर्स ने इस टीज़र में उनके पत्ते नहीं खोले हैं। टीज़र में शरवरी की झलक न दिखाकर मेकर्स ने फैंस के बीच सस्पेंस को दोगुना कर दिया है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि स्पाई यूनिवर्स की इस जंग में शरवरी का क्या रोल होने वाला है।
इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म पहले 10 जुलाई को आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे एक हफ्ता पहले खिसका दिया है। ‘Alpha’ अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के संगठित क्षेत्र…
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…
रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…
खामोश और गहरे समंदर में जब लहरों का शोर ही सब कुछ होता है, तब…
लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने और चलती कार के बोनट पर उसके…