नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। नेपाल में आई बाढ़ के बीच बिहार में बारिश और बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 30 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश का दौर जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश में भी इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है।
29 और 30 अगस्त को ओडिशा के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कच्छ में बारिश होने का अनुमान है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है। बुधवार को भी पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी।
दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर के बीच राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम में यह बदलाव उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने के कारण माना जा रहा है।
लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीतापुर और जालौन में गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। देर रात से जारी बारिश के कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…
नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…