Trending News

दोहा में भारतीयों के लिए अलर्ट: 2 मार्च को दूतावास की नियमित सेवाएं बंद, इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी

मिडिल ईस्ट में बिगड़ती स्तिथि और मौजूदा हालात के मद्देनज़र कतर में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने जरूरी सूचना जारी करते हुए लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों से सावधान रहने को भी कहा है। दूतावास ने साफ किया है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 2 मार्च 2026 को नियमित कॉन्सुलर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

इसका मतलब है कि उस दिन पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन या अन्य सामान्य सेवाओं से जुड़े कामकाज नहीं होंगे। हालांकि, आपात स्थिति में आवश्यक सहायता जारी रहेगी। यदि किसी नागरिक को अत्यावश्यक पासपोर्ट, वीज़ा, दस्तावेज़ सत्यापन या लेबर से जुड़े जरूरी मामलों में मदद चाहिए होगी तो दूतावास आपात सेवाओं के जरिए सहयोग करेगा।

दूतावास ने भारतीय समुदाय को साफ़ सन्देश दिया है की है कि वे स्थानीय प्रशासन और दूतावास की ओर से जारी हर नई जानकारी पर नजर बनाए रखें। बिना किसी जरूरी कारण के घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से सैन्य ठिकानों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर बाहर जाना बेहद आवश्यक हो तो सावधानी बरतें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सुविधा जारी की है। भारतीय नागरिक +00974-55647502 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा cons.doha@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। दूतावास ने समुदाय से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

आपको बता दें कतर में भारतीयों की बड़ी आबादी रहती है। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 8.3 लाख से अधिक भारतीय बसे हुए हैं, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं। भारतीय समुदाय कतर में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंजीनियरिंग, आईटी, वित्तीय सेवाओं और निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहा है। बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवरों के साथ-साथ श्रमिक वर्ग भी यहां मौजूद है।

Afifa Malik

Recent Posts

Tata Punch EV: कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स का दमदार पैकेज

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी…

14 minutes ago

ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘तन्वी द ग्रेट’ , अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक संदेश, दर्शकों से की खास अपील

3 मार्च बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए बेहद खास तारीख बन गई है। उनकी…

10 hours ago

ग्रहण के चलते बदली ठाकुर बांके बिहारी की दिनचर्या, दर्शन और आरती के नए समय जारी

वृंदावन। आगामी 3 मार्च 2026 को पड़ने वाले चंद्रग्रहण का असर अब ठाकुर बांके बिहारी…

13 hours ago

भारत दौरे पर कनाडा के PM मार्क कार्नी, निवेश-टेक्नोलॉजी से ऊर्जा तक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गर्मजोशी…

14 hours ago

परमाणु ठिकाने पर अमेरिका-इज़रायल के हमले का आरोप, ईरान का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान लगातार पलटवार कर…

16 hours ago