Trending News

SIR समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव बोले-ये हमारी जायज़ मांग की जीत

लखनऊ। चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों में एसआईआर (Special Summary Revision) की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के इस कदम पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि ये हमारी जायज मांग की जीत है. बीएलओ और पीडीए प्रहरियों के काम की जमकर तारीफ की।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”SIR की अंतिम तिथि का दो हफ़्ते बढ़ना हमारी जायज मांग की जीत है और बीएलओ और पीडीए प्रहरियों की भी।

इन दो हफ़्तों में सभी पीडीए प्रहरी दुगनी गति से लग जाएं और एक भी वैध वोट कटने न दें। ”सपा प्रमुख ने आगे लिखा, ”आज पीडीए प्रहरी जो ऐतिहासिक काम कर रहे हैं, वो देश और लोकतंत्र के प्रति उनका सच्चा समर्पण है।

आज देश पीडीए प्रहरियों को सम्मान से ‘लोकतंत्र सेनानी’ कहकर संबोधित कर रहा है क्योंकि वो भविष्य की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को बचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जो निगाह रखे गहरी, वही है पीडीए प्रहरी। उत्तर प्रदेश में फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब 26 दिसंबर तक पूरी की जाएगी और 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी।चुनाव आयोग ने यह कदम मतदाता संख्या में सुधार और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए उठाया है।जानकारों का कहना है कि यदि चुनाव आयोग पहले ही एसआईआर की समय सीमा पर ठोस कदम उठाता, तो शायद इतनी अधिक बीएलओ की मौतें नहीं होतीं। इस मुद्दे को लेकर कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग की आलोचना की है और उत्तर प्रदेश में इस पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

6 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

11 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

12 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

13 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

15 hours ago