Trending News

अजित पवार के निधन से खाली हुई उपमुख्यमंत्री की कुर्सी, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री कौन होगा। इसे लेकर घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अजित पवार के निधन से उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद अब खाली हो गया है और अटकलों का बाजार गर्म है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हालांकि, इसको लेकर पार्टी के भीतर रणनीति तय होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार से पार्टी का नेतृत्व संभालने और उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने का अनुरोध कर सकते हैं। इस बीच, अजित पवार के समर्थकों की भी यही चाहत है कि उनके बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

अजित पवार के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के बाद इस चर्चा ने और तेज़ी पकड़ ली है कि उपमुख्यमंत्री की कुर्सी किसे सौंपी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। हालांकि, इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दे कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार (66) आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पुणे जिले के बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर और अंतिम यात्रा

अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) में लपेटकर उनके पुश्तैनी गांव काटेवाड़ी से अंतिम संस्कार स्थल तक लाया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई ये अंतिम यात्रा लगभग 6 किलोमीटर लंबी थी, जिसमें अपने प्रिय नेता ‘दादा’ को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों की भीड़ जमा थी।

दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में राजनीतिक जगत के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। परिवार के मुखिया शरद पवार इस दौरान बेहद भावुक नजर आए। उनके अलावा अमित शाह और नितिन गडकरी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनसीपी के तमाम वरिष्ठ नेता। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके दोनों बेटे, पार्थ और जय पवार।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

8 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

9 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

13 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

13 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

14 hours ago