बारामती. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती में हुआ।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित तीन अन्य लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार हादसे की मुख्य वजह विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने तकनीकी समस्या का एहसास होते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और Mayday कॉल करके आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। पायलट की कोशिश के बावजूद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का दृश्य बेहद भयावह था और विमान गंभीर नुकसान की स्थिति में जमीन पर गिरा। विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार की पहचान उनके चश्मे और घड़ी से की गई। अजीत पवार के निजी विमान पायलट कैप्टन शांभवी पाठक की भी विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण यह दुर्घटना हुई। लैंडिंग के दौरान विमान संतुलन खो बैठा और हादसा काफी भयावह हो गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए एक विशेष विमान से रवाना हुए थे।
बारामती में जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रचार सभाओं का कार्यक्रम तय था, जिसके लिए वह वहां पहुंचने वाले थे। फिलहाल, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…
यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की…
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…
अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…