Latest News

वोट चोरी के आरोप के बाद कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के सामने बड़ा प्रदर्शन… घर का नाम बदलने की मांग कर रहे थे कार्यकर्ता!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली के आरोप लगाए जाने के बाद देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सोमवार को आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर का नाम बदलने की चेतावनी देते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास की ओर कूच करते हुए नजर आए।

पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की, सड़कों पर छाया हंगामा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। हर एंट्री प्वाइंट पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेसियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए चुनाव आयुक्त के घर के बिल्कुल करीब तक पहुंचने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोंकझोंक हो गई। पुलिस को कांग्रेसियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः वह उन्हें घर तक पहुंचने से रोकने में सफल रही।

नारों से गूंजा इलाका, कांग्रेस बोली – “चुनाव आयोग नहीं, चोर आयोग”

लगभग आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद कांग्रेसी वापस लौट गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने “जब भी मुख्य चुनाव आयुक्त आगरा आएंगे, उन्हें सम्मान से मेंटल हॉस्पिटल पहुंचाएंगे” और “चुनाव आयोग नहीं, चोर आयोग है ये” जैसे नारे लगाए। एसीपी ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया गया और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

news desk

Recent Posts

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के…

9 minutes ago

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज…

32 minutes ago

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन…

35 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया…

53 minutes ago

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय…

1 hour ago