Trending News

दिल्ली अग्निकांड के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी के निर्देश पर शुरू हुआ व्यापक चेकिंग अभियान

लखनऊ। दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डीजी फायर सुजीत पांडे अपनी टीम के साथ मैदान में उतर गए हैं और विभिन्न जिलों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर, हजरतगंज सहित कई प्रमुख इलाकों में होटल, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है।

गोमती नगर स्थित एक होटल के निरीक्षण के दौरान डीजी फायर ने फायर फाइटिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की। उन्होंने एंट्री और एग्जिट गेट, इमरजेंसी के लिए बनाए गए सीढ़ियों के रास्ते और अन्य सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद इंची टेप से सीढ़ियों की चौड़ाई मापकर मानकों का सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां सामने आईं, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान के दौरान डीजी फायर सुजीत पांडे के साथ चीफ फायर ऑफिसर अंकुश मित्तल, स्थानीय थाना पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

news desk

Recent Posts

WhatsApp में अब AI से होगी सीधी बात! Google-OpenAI समेत 5 एजेंट्स जोड़ने की तैयारी, बिना ऐप छोड़े होंगे कई काम

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर पर काम कर…

3 hours ago

अब Gmail की लंबी-लंबी मेल पढ़ने की जरूरत नहीं! Google ने लॉन्च किए 3 धांसू Live AI फीचर्स, बोलते ही Gmail, Docs और Keep करेंगे काम

नई दिल्ली: Google ने Workspace यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े तीन नए Live…

5 hours ago

5G नेटवर्क पर TRAI की 80% वाली शर्त से क्यों परेशान Jio-Airtel-Vi? कंपनियों ने कहा- महंगा पड़ेगा फैसला, जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली: भारत में 5G नेटवर्क को लेकर टेलीकॉम कंपनियों और नियामक के बीच नया…

8 hours ago

7900mAh बैटरी और लेदर डिजाइन… ₹20,999 में POCO M8x 5G खरीदना कितना सही? फीचर्स दमदार, लेकिन ये कमी कर सकती है परेशान

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत में अब कंपनियां…

8 hours ago