Entertainment

बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर तहलका मचाने आई ‘Retta Thala’, क्या आपने देखी अरुण विजय की ये थ्रिलर?

साउथ सिनेमा के एक्टर अरुण विजय (Arun Vijay) के फैंस के लिए एक एक्साइटिंग अपडेट है! उनकी हालिया रिलीज एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Retta Thala’ (रेट्ठा थला) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। थियेटर्स में अपना जलवा दिखाने के ठीक एक महीने बाद,  ये फिल्म अब OTT पर ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आज, 21 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर कर दिया गया है। इसके साथ ही, ग्लोबल ऑडियंस तक पहुँच बनाने के लिए इसे Shortflix और Tentkotta जैसे लोकल प्लेटफॉर्म्स पर भी अवेलेबल कराया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘Retta Thala’ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी पुडुचेरी के बैकड्रॉप पर सेट है। फिल्म में अरुण विजय डबल रोल में हैं ‘काली और माल्पे उपेंद्र’। दोनों ही किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं।

काली एक अनाथ युवक है जो तंगी में जी रहा है, वहीं उपेंद्र एक बेहद हाई-प्रोफाइल और अपराधी बैकग्राउंड वाला अमीर इंसान है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब काली अपनी लवर (सिद्धि इदनानी) के झासे में आकर अपने हमशक्ल उपेंद्र की जगह लेने और उसकी लग्जरी लाइफ और करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का मास्टर प्लान बनाता है। इसके बाद शुरू होता है पहचान छुपाने और अपराध का एक ऐसा डार्क सिलसिला, जो को ऑडियंस लास्ट तक बांधे रखता है।

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन टीम

क्रिस थिरुकुमारन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है, स्टार एक्टर्स की बात करे तो मूवी में अरुण विजय, सिद्धि इदनानी, तान्या रविचंद्रन और जॉन विजय जैसे बड़े कलाकार शामिल है ।

फिल्म का म्यूजिक सैम सी.एस. (Sam CS) ने दिया है, जिनके दमदार बैकग्राउंड स्कोर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा रिस्पॉन्स?

ये फिल्म पिछले साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली—जहाँ अरुण विजय की पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ हुई, वहीं स्क्रीनप्ले को लेकर राय थोड़ी बंटी हुई रही।

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

5 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

7 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

9 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

9 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

11 hours ago