Entertainment

अंबानी वेडिंग के बाद अब ‘ViRosh’ की बारी: सेलिब्रिटी फेवरेट DJ गणेश उदयपुर में बिखेर रहे हैं अपनी धुन का जादू

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका रशिमिका और विजय देवार्कोंडा के फैंस को सालों से इंतजार था। साउथ सिनेमा के ‘मोस्ट टॉक्ड अबाउट’ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। उदयपुर के आलीशान ‘ITC मेमेंटोस’ होटल में इस कपल ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए। लेकिन इस शादी में सिर्फ कपल की केमिस्ट्री ही नहीं, बल्कि एक और शख्स है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है वो हैं सेलेब्रिटीज़ के चहेते डीजे गणेश (DJ Ganesh)।

सुबह ‘तेलुगु’ तो शाम को ‘कोडावा’ रस्में
शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया है। खबर है कि आज सुबह विजय और रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी की। वहीं, शाम का जश्न रश्मिका के होमटाउन की ‘कोडावा’ परंपरा के अनुसार होगा। प्राइवेसी का आलम ये है कि मेहमानों के लिए ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि कपल की पहली तस्वीर ऑफिशियल हैंडल से ही बाहर आए।

पार्टी की जान बने ‘DJ Ganesh’
शादी के संगीत और आफ्टर-पार्टी को यादगार बनाने की जिम्मेदारी डीजे गणेश के कंधों पर है। डीजे गणेश वही नाम हैं जिन्होंने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में अपनी बीट्स पर सबको नचाया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो गणेश एक इवेंट के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। करण जौहर से लेकर सिद्धार्थ-कियारा तक, बॉलीवुड का हर बड़ा नाम इनकी धुन का दीवाना है। 15 साल के करियर और हजारों शोज के अनुभव के साथ, गणेश अब ‘ViRosh’ की वेडिंग को म्यूजिकल टच दे रहे हैं।

क्यों खास है ये शादी?
विजय और रश्मिका, जिन्हें फैंस प्यार से ‘ViRosh’ कहते हैं, फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के समय से ही अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, लेकिन आज उदयपुर की झीलों के किनारे उनकी खामोश मोहब्बत को मंजिल मिल गई है।

खबर है कि डीजे गणेश ने कपल की पसंद के हिसाब से कुछ स्पेशल ‘साउथ-इंडियन और बॉलीवुड फ्यूजन’ ट्रैक तैयार किए हैं, जिस पर विजय देवरकोंडा अपनी लेडी लव के साथ परफॉर्म करेंगे।

news desk

Recent Posts

सऊदी अरब का बड़ा फैसला: भारत समेत 40 देशों के पोल्ट्री उत्पादों पर लगा प्रतिबंध

सऊदी अरब ने खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम…

15 minutes ago

मल्टी-मॉडल AI और डीप रिसर्च के साथ भविष्य का नया वर्कस्टेशन बना “Perplexity Computer”

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में Perplexity AI ने एक ऐसी छलांग लगाई है जिसने…

2 hours ago

हार के बाद कप्तानों पर गिरेगी गाज? पाकिस्तान से भारत तक बदलाव की अटकलें!

टी20 विश्व कप में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। छोटी टीमों ने शानदार…

4 hours ago

इश्क का ‘रिटायरमेंट’ से कोई नाता नहीं! 70 के मौलाना और 26 की दुल्हनिया… वायरल फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश!

कहते हैं प्यार अंधा होता है, पर इस कहानी को देखकर लगता है कि प्यार…

5 hours ago

देशभर के पेट्रोल पंपों पर बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल अनिवार्य

केंद्र सरकार ने तेल और गैस कंपनियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और…

6 hours ago

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस : मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा-बटुकों का यौन उत्पीड़न हुआ, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बटुकों के…

8 hours ago