वर्ल्ड

इश्क का ‘रिटायरमेंट’ से कोई नाता नहीं! 70 के मौलाना और 26 की दुल्हनिया… वायरल फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश!

कहते हैं प्यार अंधा होता है, पर इस कहानी को देखकर लगता है कि प्यार न सिर्फ अंधा होता है, बल्कि उसे कैलेंडर और डेट ऑफ़ बर्थ से भी कोई खास लगाव नहीं है। पाकिस्तान से एक ऐसी ‘लव स्टोरी’ सामने आई है जिसने सोशल मीडिया का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

जब 70 की उम्र में बजा ‘इश्क का बैंड’
ये मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी की 70 साल के बुजुर्ग मौलाना का है, जिन्होंने अपनी उम्र के आधे से भी कम सिर्फ 26 साल की हसीना के साथ निकाह कर सबको चौंका दिया है। 44 साल का ये फासला इतना बड़ा है कि दुनिया गणित लगाने में जुटी है, और यहाँ ये जोड़ा अपनी ही धुन में मगन है।

रोमांस ऐसा कि हीरो भी शरमा जाएं!
इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जहाँ दूल्हा-दुल्हन किसी फिल्मी सेट की तरह फोटोशूट करवा रहे हैं। सफ़ेद दाढ़ी वाले दूल्हे राजा हाथ में गुलाब लिए घुटनों के बल बैठने की कोशिश कर रहे हैं। दुल्हन के चेहरे की मुस्कान और मौलाना साहब का ‘शायरना’ अंदाज देखकर लोग वायरल विडियो में कमेंट कह रहे हैं की “चचा ने तो मौज कर दी!”

पूरा विडियो यहाँ देखे

आखिर 26 की दुल्हन को क्यों भाए 70 के दूल्हे?
जब लोगों ने सवाल उठाए, तो दुल्हन का जवाब किसी फिल्मी डायलॉग से कम नहीं था। दुल्हन का कहना है:
“मुझे उनकी जायदाद या उम्र से नहीं, बल्कि उनके बात करने के सलीके और उनकी पर्सनैलिटी से प्यार हुआ है।” अब इसे ‘रूहानी सुकून’ कहें या ‘अनोखा संयोग’, लेकिन दूल्हे राजा इस उम्र में भी अपनी दुल्हनिया का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात!
वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है: एक यूजर ने लिखा: “हम यहाँ 25 की उम्र में सिंगल बैठे हैं और चचा ने 70 में छक्का मार दिया!” तो दूसरे ने लिखा की, मिया-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? उनकी लाइफ, उनकी मर्जी।” मीमर्स का कहना है की “ये कॉन्फिडेंस हमें भी चाहिए!”

पाकिस्तान में ऐसे ‘अनोखे निकाह’ कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस जोड़े के ‘स्वैग’ ने इस बार सारी पुरानी कहानियों को पीछे छोड़ दिया है। मौलाना साहब और उनकी दुल्हनिया फिलहाल अपनी नई जिन्दगी की शुरुआत कर रहे हैं और ट्रोल्स को इग्नोर करने की कला में माहिर दिख रहे हैं।

news desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही हमारा मिशन, लोकतंत्र की हत्या करने वालों को छोड़ेंगे नहीं — राहुल गांधी

मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने आवास पर INDIA ब्लॉक…

13 seconds ago

ODI World Cup 2027: टिकटों के लिए मची होड़, 12 दिन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा आवेदन; 142 देशों के फैंस में उत्साह

2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह अभी से चरम पर पहुंचने…

1 hour ago

Diwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर, कब मनेगी दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

दिवाली 2026 की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है कि दीपों का त्योहार…

2 hours ago

DSLR को टक्कर देने आ रहा Oppo का नया फ्लैगशिप! जानिए कब होगी भारत में एंट्री और क्या है कीमत?

स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए Oppo अपनी नई और बेहद पावरफुल Find X10…

4 hours ago

व्यापारियों को बड़ी राहत: 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI MDR चार्ज पोस्टपोन, जानिए अब कब लागू होगा नियम

त्योहारों के सीजन में UPI पेमेंट को लेकर लागू होने वाले जिस नए नियम का…

4 hours ago

शिवा शर्मा हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़! दो बहनें फरार, नेपाल बॉर्डर तक तलाश; कई सवाल बरकरार

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की…

4 hours ago