Entertainment

सोशल मीडिया पर ‘अलविदा’ कह कर सबको डराया, अब नेहा कक्कड़ ने ‘मिल लेना’ के साथ किया धमाकेदार कमबैक!

बॉलीवुड की ‘सिंगिंग क्वीन’ और सुरों की मलिका नेहा कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई विवाद या आंसू नहीं, बल्कि उनका वो हुनर है जिसके लिए दुनिया उन्हें जानती है। पिछले कुछ दिनों से नेहा के फैंस काफी टेंशन में थे, क्योंकि सिंगर ने अचानक सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला था जिससे लग रहा था कि वह शायद हमेशा के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं। लेकिन अब नेहा ने अपने नए गाने के साथ ‘ग्रैंड वापसी’ कर ली है।

मिल लेना’ के साथ हुई वापसी

तमाम अटकलों और अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए नेहा ने अपना नया गाना ‘मिल लेना’ रिलीज कर दिया है। जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर आया, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस गाने में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ रही है।  नेहा और टोनी कक्कड़ ने साथ मिलकर ये गाना गाया है जो एक रोमांटिक सैड सॉन्ग है, जिसमें इमोशन और दर्द को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।  रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर ही इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

ट्रोलिंग के बाद मिला प्यार

आपको याद दिला दें कि नेहा को पिछले गाने ‘कैंडी शॉप’ के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उस गाने के लिरिक्स और डांस स्टेप्स को ‘अजीब’ बताया था।

लेकिन ‘मिल लेना’ के कमेंट सेक्शन में अब फैंस का नजरिया बदला हुआ है। एक यूजर ने लिखा, “फाइनली नेहा का असली कमबैक हो गया!” वहीं दूसरे ने कहा, “ये हुई न बात, नेहा अपनी पुरानी रूहानी आवाज में लौट आई हैं।” फिलहाल, नेहा ने उस ‘मिस्टीरियस ब्रेक’ की असली वजह तो नहीं बताई है, लेकिन उनके इस नए गाने ने यह साफ कर दिया है कि वह कहीं नहीं जा रहीं। वह वापस आ चुकी हैं और अपने फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।

क्या था वो डराने वाला पोस्ट?

कुछ वक्त पहले नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही इमोशनल नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था,  ‘अब जिम्मेदारी, रिश्तों, काम और बाकी सब चीजों से ब्रेक लेने का समय आ गया है. मुझे नहीं पता कि मैं लौटूंगी की नहीं. थैंक्यू. और मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि बिल्कुल भी मेरी फोटोज क्लिक न करें. मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे. इस पोस्ट के बाद हर कोई हैरान था कि आखिर बॉलीवुड की इतनी सफल सिंगर को अचानक क्या हो गया? लोग इसे उनके पर्सनल लाइफ के तनाव या करियर के प्रेशर से जोड़कर देख रहे थे।

Afifa Malik

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

8 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

11 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

12 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

13 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

14 hours ago